प्रकृति कई रहस्य समेटे हुए है. आज ऐसे ना जाने कितने पशु-पक्षी और जीव-जंतु धरती में विचरण करते होंगे, जिनको ना हमनें देखा होगा और ना ही उनके बारे में सुना होगा. आज हम आपको एक ऐसे ही अजीबोगरीब जीव के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देख आप अपनी आंखों पर भरोसा नहीं कर पाएंगे. दुनिया में कई प्रकार के सांप पाए जाते हैं. आपने सांप की कई प्रकार की प्रजातियां भी देखी होंगी, लेकिन आज हम जिस सांप का वीडियो आपको दिखाने जा रहे हैं, उसे शायद ही पहले कभी आपने देखा होगा. इस रहस्यमय सांप का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. थाईलैंड (Thailand) के एक दलदल में मिला यह अजीबोगरीब सांप (Weird Snake) दो फीट लंबा है, जिसे देख हर कोई हैरान है.
सांप को हाथ से पानी पिलाते युवक का VIDEO वायरल, देखने वालों के उड़े होश
समाचार वेबसाइट थाइगर (news website Thaiger) की रिपोर्ट के अनुसार, वायरल वीडियो में दिख रहे इस सांप (furry green snake) को पूर्वोत्तर थाईलैंड (Northeast Thailand) के सखोन नखोन (Sakhon Nakhon province) में 'तू' नाम के एक शख्स के घर के पास मौजूद दलदल के पानी में फिसलते देखा गया था.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
मां की ममता से बिल्ली के बच्चे का भरा पेट, डॉगी का यह VIDEO जीत लेगा आपका दिल
49 वर्षीय स्थानीय व्यक्ति 'तू' ने पिछले महीने के आखिर में घर जाते समय देखा था. व्यक्ति उस सांप को जार में ले गया, ताकि वो इसे अपने परिवार के सदस्यों को भी दिखा सके. इस दौरान दो फीट लंबे सांप को परिवार ने पानी से भरे एक कंटेनर में रखा. उसकी भूख शांत करने के लिए उन्होंने उसे एक छोटी मछली भी खिलाई. अधिकारियों द्वारा पहचान की प्रतीक्षा में सांप को 'तू' के घर पर ही रखा गया.
डर सबको लगता है ! गला सबका सूखता है, इस VIDEO में देखिए जंगल के राजा शेर की हालत
याहू न्यूज (Yahoo News) ने 'तू' की 30 वर्षीय भतीजी के हवाले से बताया, 'मैंने पहले कभी ऐसा सांप नहीं देखा है. मेरा परिवार और मैंने सोचा कि लोगों को यह पता लगाने और इसके बारे में शोध करने के लिए उपयोगी होगा.' अधिकारियों द्वारा पहचान की प्रतीक्षा में सांप को 'तू' के घर पर रखा गया है.
सफेद रंग के Zebra की रेयर Video आई सामने, सेरेंगेटी नेशनल पार्क में होते रहते हैं ऐसे करिश्में
फेसबुक (Facebook) पर कई लोगों ने जीव की तुलना ड्रैगन (Dragon) से की है, जबकि कुछ ने सुझाव दिया कि यह एक सांप (snake) हो सकता है, जिसकी पीठ पर काई (moss) या शैवाल (algae growing) उगते हैं. सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो को खूब देखा और शेयर किया जा रहा है.
शिल्पा शेट्टी का नया टॉक शो ‘Shape of You' लॉन्च, लॉन्चिंग इवेंट में दिखे कई सितारे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं