विज्ञापन

योगी के साथ AI फोटो बनाकर पंचायत में दिखाई, गांव में जम गया रोला, बुजुर्ग बोले- मेरी बेटी से शादी कर लो

यूपी के तरुण पंडत ने मुख्यमंत्री योगी के साथ एक नकली तस्वीर बनाकर पूरे गांव में अपना रोला जमा दिया. इस फोटो को देखकर गांव के बुजुर्ग इतने प्रभावित हुए कि वे तरुण को सीधे प्रधानी का चुनाव लड़ने और अपनी बेटियों का रिश्ता देने की मिन्नतें करने लगे.

योगी के साथ AI फोटो बनाकर पंचायत में दिखाई, गांव में जम गया रोला, बुजुर्ग बोले- मेरी बेटी से शादी कर लो
पंचायत के बुजुर्ग शादी का रिश्ता लेकर पहुंचे.
insta@tarunpandat_

VIRAL VIDEO: डिजिटल जमाने में जहां लोग AI का इस्तेमाल दूसरों को ठगने या फर्जीवाड़ा करने के लिए कर रहे हैं, वहीं एक लड़के ने कमाल की 'जुगाड़' भिड़ा दी. उसने AI की मदद से अपनी ऐसी फोटो बनाई कि देखते ही देखते पूरे गांव में उसकी धाक जम गई. हालत यह हो गई कि जो बुजुर्ग उसे कल तक घास नहीं डालते थे, वे अब उसके आगे-पीछे घूम रहे हैं.यह मजेदार मामला तरुण पंडत नाम के एक लड़के का है, जिसका सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. तरुण ने वीडियो में खुद ही अपनी कहानी सुनाई है. उसने बताया कि उसने AI का इस्तेमाल करके यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अपनी एक बेहद असली दिखने वाली तस्वीर तैयार की.

बुजुर्ग पैरों में गिरे, मिलने लगे शादी के रिश्ते

इसके बाद तरुण अपनी इस फोटो को लेकर सीधे गांव की पंचायत में पहुंच गया. वहां बैठे बुजुर्गों को जैसे ही उसने अपनी और मुख्यमंत्री की फोटो दिखाई, पूरे गांव में तहलका मच गया. तरुण की मानें तो फोटो देखते ही पंचायत के बड़े-बुजुर्ग उसके पैरों में गिर पड़े. लोग जमीन-जायदाद का हवाला देकर अपनी बेटियों और पोतियों का रिश्ता लेकर उसके घर के चक्कर काटने लगे हैं.

इतना ही नहीं, गांव वालों ने तो उसे अगले चुनाव में प्रधानी लड़ने का न्योता तक दे डाला है. तरुण का कहना है कि AI बहुत काम की चीज है, बस आपको इसका सही इस्तेमाल करना आना चाहिए. अब उसका अगला प्लान और भी बड़ा है. तरुण ने हंसते हुए कहा कि अगले साल वह पीएम मोदी के साथ अपनी फोटो बनाएगा और फिर सीधे प्रधानी का चुनाव लड़ेगा. 

WATCH VIDEO

लोगों ने जमकर लिए मजे

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने तीखे और हंसाने वाले तंज कसे हैं. sadar_saket_patel  ने इस नौजवान को अगली बार राहुल गांधी के साथ भी ऐसी ही फोटो बनाने की मजाकिया सलाह दे डाली, वहीं deshendra_yadav ने चेतावनी देते हुए लिखा कि अगर गांव के बुजुर्गों को इस खेल की असलियत पता चल गई तो फिर तेल पिलाकर रखे गए लट्ठ भी बरस सकते हैं. इस पूरे वाकये पर cherryyluthraa ने 'अंधों में काना राजा' वाली कहावत फिट बैठाई. यूजर imalokgour ने बताया कि उनके गांव के बुजुर्ग तो असली फोटो को भी एआई बताकर खारिज कर देते हैं.

यह भी पढ़ें | सिर्फ 140 रुपए में पंखे को बनाया एयर प्यूरीफायर, दिल्ली के स्कूली छात्रों के देसी जुगाड़ को मिला अवॉर्ड

यह भी पढ़ें | कुलदीप बिश्नोई के राजस्थानी शैली के महल में IAS बहू ने किया गृहप्रवेश, विधायक दोस्त ने गिफ्ट की Scorpio-N

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Funny Viral Reel, Funny Viral Video India, Village Panchayat, Khabar Zara Hatke 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com