कलकत्ता हाई कोर्ट ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की 'अदालत के खिलाफ' की गई टिप्पणियों और सोशल मीडिया पोस्ट को प्रथम दृष्टया आपराधिक अवमानना माना. इसके साथ ही कोर्ट ने उन्हें 'कारण बताओ नोटिस' जारी किए जाने का आदेश दिया. कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को नोटिस जारी होने की तारीख से 15 दिनों के अंदर जवाब देने का निर्देश दिया है.
अभिषेक बनर्जी के बयानों को लेकर अदालत द्वारा स्वतः शुरू की गई आपराधिक अवमानना की कार्यवाही पर आदेश सुनाते हुए जस्टिस कृष्ण राव ने कहा कि कोर्ट ने सांसद की टिप्पणियों के लिखित विवरण और सात नवंबर की सोशल मीडिया पोस्ट का अध्ययन किया है.
कलकत्ता हाई कोर्ट ने डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया. इसमें उनसे नोटिस जारी होने की तारीख से 15 दिनों के अंदर यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि उनके खिलाफ उचित दंडात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए.
जस्टिस राव ने कहा कि मामले की अगली सुनवाई आठ दिसंबर को होगी.
यह भी पढ़ें | अर्जुन रामपाल से लेकर अभिषेक बनर्जी तक, ओटीटी प्रोजेक्ट्स में धूम मचाने को तैयार हैं ये एक्टर, देखें पूरी लिस्ट
यह भी पढ़ें | जयदीप अहलावत, अभिषेक बनर्जी और बरुण सोबती की तिकड़ी मचाएगी धमाल, ‘पुष्पक विमान' का ऐलान, जानें कब कहां देख सकत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं