विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2022

एक स्कूटर पर लदकर सवारी कर रहे थे 6 लड़के, वायरल वीडियो बना जी का जंजाल

एक स्कूटर पर 6 लड़के सवार दिख रहे हैं. वीडियो में एक लड़का सीट पर आखिर में बैठे लड़के के कंधे पर बैठा दिख रहा है. पुलिस ने बताया कि मामले में मिली शिकायत को ट्रैफिक कंट्रोल रूम के पुलिस उपायुक्त के पास आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया है.

एक स्कूटर पर लदकर सवारी कर रहे थे 6 लड़के, वायरल वीडियो बना जी का जंजाल
पुलिस वीडियो में दिख रहे लड़कों की तलाश में जुटी है.
नई दिल्ली:

हर जवान शख्स को बाइक चलाने का शौक होता है. मगर कुछ लड़के दोपहिया वाहन (Two- Wheelers) को चलाते वक्त खुद को हीरो (Hero) समझ बैठते हैं और फिर सड़क पर खतरनाक स्टंट कर के दिखाते हैं. यूं तो आए दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर कई बाइकर के वीडियो छाए रहते हैं. लेकिन इन दिनों जो वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, उसमें एक ही स्कूटर पर 6 लड़के सवारी करते हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो पोस्ट किया गया वैसे ही पुलिस ने इनकी तलाश करनी शुरू कर दी.

सोशल मीडिया (Social Media) पर जो वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, वो ठाणे (महाराष्ट्र) का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में एक स्कूटर (Scooter) पर 6 लड़के सवार दिख रहे हैं. वीडियो में एक लड़का सीट पर आखिर में बैठे लड़के के कंधे पर बैठा दिख रहा है. पुलिस ने बताया कि मामले में मिली शिकायत को ट्रैफिक कंट्रोल रूम के पुलिस उपायुक्त के पास आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया है.

इस वीडियो को जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर किया गया वैसे ही लोगों ने भी तेजी से अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करानी शुरू कर दी. एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद कहा कि मुझे तो ये सब बच्चे लग रहे हैं लेकिन इनकी बेवकूफी तो अव्वल दर्जे की है. वहीं एक अन्य शख्स ने कहा कि ऐसे स्टंटबाज ही अक्सर कई हादसों की वजह बन जाते हैं. इसलिए इन्हें हर हाल में सबक सिखाना जरूरी है, ताकि आगे से ये ऐसा न करें.

ये भी पढ़ें: गुस्सैल हाथी ने पलट दी लोगों से भरी कार, वीडियो देख सहम गए लोग

कई लोग स्कूटर पर बैठे लड़कों से काफी खफा दिखे. दरअसल कई लोगों का कहना है कि मस्ती के चक्कर में ये किसी भी हादसे का शिकार हो सकते हैं. आपको बता दें कि अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर लोग बाइक स्टंट करते हुए देखे जा सकते हैं. कई बार तो इन स्टंट की वजह से लोगों की जान तक चली गई. ऐसे में हर कोई इन बच्चों की हरकत से नाराज दिख रहा है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
6 Boys Were Riding On A Scooter, Trending Video, Viral Video, Viral News, Offbeat News, Thane Police, Traffic Police, Bike Stunt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com