विज्ञापन

पाकिस्तान की अवाम पर डबल अटैक वाली रात! इधर टीम इंडिया ने धोया, उधर अपनी सरकार ने ही फिल्डिंग सेट कर दी

पाकिस्तान में अब डीजल-पेट्रोल और महंगा हो गया है. पाकिस्तानी सरकार ने अगले 15 दिनों के लिए पेट्रोल की कीमत 5 रुपये प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल की कीमत 7.32 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी है.

पाकिस्तान की अवाम पर डबल अटैक वाली रात! इधर टीम इंडिया ने धोया, उधर अपनी सरकार ने ही फिल्डिंग सेट कर दी
भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तानी फैंस के रिएक्शन
  • पाकिस्तान ने पेट्रोल की कीमत 5 रुपये प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल की कीमत 7.32 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई है
  • नई पेट्रोल और डीजल की कीमतें 16 फरवरी से लागू होंगी और पेट्रोल की कीमत 258.17 रुपये प्रति लीटर हो गई है
  • डीजल की बढ़ी कीमत 275.70 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जो परिवहन, खेती और बिजली उत्पादन पर प्रभाव डालती है

पाकिस्तान की जनता को एक रात में दो झटके लगे हैं. एक तो भारत की धुरंधर क्रिकेट टीम ने T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रनों से करारी हार दी है तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान में अब डीजल-पेट्रोल और महंगा हो गया है. पाकिस्तानी सरकार ने अगले 15 दिनों के लिए पेट्रोल की कीमत 5 रुपये प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल की कीमत 7.32 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी है. यह जानकारी पाकिस्तानी न्यूज चैनल, Geo News ने दी है. नई रेट सोमवार, 16 फरवी से लागू होंगी.

अब पाकिस्तान में पेट्रोल 258.17 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर में मिलेगा, जो पहले 253.17 रुपये था. वहीं डीजल की कीमत बढ़कर 275.70 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर हो गई है, जो पहले 268.38 रुपये थी. बता दें कि पाकिस्तान में फ्यूल की कीमतों की समीक्षा हर 15 दिन में की जाती है. ये कीमतें अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में उतार-चढ़ाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और देश के अंदर टैक्स में बदलाव के आधार पर तय की जाती हैं.

पाकिस्तान के आम लोगों के लिए बड़ा बोझ क्यों?

पाकिस्तान में हाई-स्पीड डीजल की कीमतें ज्यादा चिंता का विषय रहती हैं, क्योंकि इसका इस्तेमाल परिवहन, खेती और बिजली उत्पादन में बड़े पैमाने पर होता है. डीजल महंगा होने से महंगाई बढ़ती है और जरूरी सामानों की कीमतें भी ऊपर जाती हैं.

Geo News के मुताबिक पेट्रोल का इस्तेमाल छोटी गाड़ियों, रिक्शा और दोपहिया वाहनों में ज्यादा होता है. पेट्रोल की कीमतें डीजल जितनी बड़ी समस्या नहीं मानी जातीं, लेकिन इससे मध्यम और निम्न-मध्यम वर्ग के परिवारों के बजट पर असर पड़ता है, जो रोजमर्रा की आवाजाही के लिए पेट्रोल वाहनों का इस्तेमाल करते हैं. इससे पहले 1 फरवरी की 15 दिन वाली समीक्षा में पाकिस्तान सरकार ने हाई-स्पीड डीजल की कीमत 14 रुपये प्रति लीटर घटाई थी. तब डीजल की कीमत 282.38 रुपये से घटाकर 268.38 रुपये प्रति लीटर कर दी गई थी, जबकि पेट्रोल की कीमत 253.17 रुपये प्रति लीटर पर ही रखी गई थी.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में यूट्यूबर मौलाना अली मिर्जा पर जानलेवा हमला, पैगंबर पर देते रहे हैं विवादित बयान 

लेखक के बारे में
img
Ashutosh Kumar Singh
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, IND Vs PAK, Fuel Price
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com