हाथी (Elephant) को लोग बड़ा शांत किस्म का जानवर (Animal) समझते हैं. मगर यही गलती कई बार लोगों को भारी पड़ जाती है. इन दिनों दक्षिण अफ्रीका (South Africa) से एक बेहद ही खौफनाक वीडियो (Scary Video) सामने आया है. जहां इसिमंगलिसो वेटलैंड पार्क (Isimangaliso Wetland Park) में एक गुस्सैल हाथी (Angry Elephant) ने लोगों से भरी हुई भारी-भरकम एक एसयूवी (SUV) कार (Car) को पलट दिया. इस क्लिप (Clip) को वहां मौजूद दूसरी कार (Car) में मौजूद लोगों ने फिल्माया है.
एक दावे के मुताबिक बाकी लोग हाथी (Elephant) का ध्यान भटकाने के लिए लगातार कार हॉर्न बजा रहे थे. मगर तब भी हाथी ने एसयूवी को नहीं छोड़ा. खैर शुक्र इस बात का रहा कि कार में बैठे परिवार को वक्त रहते सुरक्षित रेस्क्यू (Rescue) कर लिया गया. सोशल मीडिया पर भी जो वीडियो पोस्ट किया गया है, उसमें साफ दिख रहा है कि हाथी को भगाने के लिए कार का हॉर्न बजाया जा रहा है. लेकिन हाथी ने कार को पलटकर ही दम लिया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
यहां देखिए वीडियो-
सोशल मीडिया पर जो वीडियो (Video) पोस्ट किया गया है, उसकी ड्यूरेशन तकरीबन 16 सेकंड है. जिसमें एक गुस्सैल हाथी सड़क के बीच एसयूवी कार को सूंड से धक्का मारते नजर आ रहा है. हाथी गाड़ी को तब तक सूंड से धकेलता है जब तक कि वह पलट नहीं जाती. हाथी कार को पलटने के बाद भी कार को धकेलता रहता है जब तो वो सड़क से हट नहीं जाती. इसके कुछ देर बाद वो वहां से चला जाता है.
ये भी पढ़ें: शख्स ने महिला को ट्रेन के सामने दिया धक्का, खुशकिस्मती से बची जान...देखें वीडियो
एक रिपोर्ट के अनुसार हाथी ने जिस कार को पलटा, उस एसयूवी कार (SUV Car) में 8 और 10 साल के दो बच्चे अपने माता-पिता के साथ मौजूद थे, जिन्हें बचाने के लिए कुछ रेंजर वहां पहुंचे. इस क्लिप को फिल्माने वालों ने ही रेंजर्स को कॉल करके मदद के लिए बुलाया था. खैर एक और राहत की बातये है कि जिन लोगों के साथ ये वाकया घटा उनमें से किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं