Viral Video: ऑफिस जाने वाले लोग अक्सर परेशान रहते हैं. कभी ट्रैफिक जाम तो कभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट की भारी भीड़ समय पर ऑफिस न पहुंचने की मुख्य वजह रहती है. इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए एक शख्स ने रोजाना अपने काम पर जाने के लिए अनोखा तरीका निकाला. शख्स ने न कार ली, न बाइक और न ही कोई पब्लिक ट्रांसपोर्ट... सीधे आसमान में उड़ते हुए रोजाना अपने काम जाने लगा. अब वह अपने ऑफिस जाने के अनोखे तरीके को लेकर सुर्खियों में है.
पैरामोटर से काम पर जाते हट्जलर
हवा में उड़कर अपने काम पर जाने वाला शख्स अमेरिका के कोलोराडो में जैकब हट्जलर है. हट्जलर रोजोना पैरामोटर से अपने काम पर जाते हैं. इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए वीडियो में जैकब हट्जलर ने हर दिन पैरामोटर से काम पर आने-जाने के तरीके के बारे में बताया है. बीते वीडियो पर अगस्त को पोस्ट किए जाने के बाद वीडियो को अब तक 1 करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं, जबकि 20 हजार से ज्यादा कमेंट्स भी आए हैं.
जैकब हट्जलर वीडियो ने बताया कि उन्हें किसी रनवे की जरूरत नहीं होती है. बस उनका जुनून है, जो यह सब कर पाते हैं. वह सबसे पहले अपने अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स के सामने वाली सड़क तक पैदल जाते हैं, फिर अपना विंग सेट करते हैं और उड़ान भरने से पहले मोटर की जांच (pre-flight check) करते हैं.
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि मैं अपने 'पैराजेट मेवरिक' (Parajet Maverick) को 'ओज़ोन सिरोको 3 18m' (Ozone Sirocco 3 18m) विंग के साथ उड़ा रहा हूं. मेवरिक एक बहुत ही दमदार सेटअप है, और सिरोको 3 मुझे स्पीड, परफॉरमेंस और हैंडलिंग का एकदम सही तालमेल देता है.
आसमान में उड़कर जाने का बताया पूरा तरीका
वीडियो में हट्जलर कहते हैं, "मैं एक एयर ट्रैफिक कंट्रोलर हूं और मैं अपने पैरामोटर (paramotor) से काम पर कैसे जाता हूं, यह देखिए. सबसे पहले अपने अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स के सामने वाली सड़क तक पैदल जाता हूं. यह सबसे मुश्किल काम है. सड़क पर पहुंचने के बाद अपना विंग सेट करता हूं और फिर प्री फ्लाइट चेकिंग..."
यह भी पढ़ें | दुबई के लग्जरी विला में विवेक ओबेरॉय ने बसाई देसी दुनिया, गार्डन में खुद उगाते हैं करी पत्ता, सब्जियां, मसाले
वह आगे बताते हैं कि शहर में काफी शोर है. खैर मैं नियमों के अनुसार ही चलना पसूंद करूंगा. टावर तक की उड़ान सिर्फ 20 मिनट की है. हट्जलर को 'क्लास डेल्टा एयरस्पेस' में एंट्री करने से पहले टावर के साथ टू-वे कम्युनिकेशन स्थापित करना होगा.
क्लास डेल्टा एयरस्पेस एंट्री करने से पहले और नीचे उतरने का कम्यूनिकेशन
"प्यूब्लो टावर, यह पैरामीटर 'पापा जूलियट' है. क्या आप मुझे सुन पा रहे हैं?"
"पैरामोटर 'पापा जूलियट', यह प्यूब्लो टावर है, आपकी आवाज़ एकदम साफ आ रही है."
"पैरामोटर 'पापा जूलियट', '52 अल्फा 1' पर रैंप के लिए रिक्वेस्ट है."
"पैरामोटर 'पापा जूलियट', आपका अनुरोध मंजूर है, 'वाया जॉन रिस्क' वाले रैंप पर उतरें. सावधानी बरतें, हवा शांत है."
जैकब हट्जलर नीचे उतरने के बाद अपना विंग पैक करते हैं और फिर पैदल काम पर चले जाते हैं. अब उनका यह वीडियो बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया यूज़र्स हुट्ज़लर के काम पर जाने के इस अनोखे तरीके को देखकर काफी प्रभावित हुए. एक यूज़र ने लिखा, "यह बहुत कूल है, यार! एकदम ज़बरदस्त. " वहीं एक दूसरे यूज़र ने कहा, "काम पर जाने का यह सबसे शानदार तरीका है जो मैंने आज तक देखा है. काश मैं भी इसी तरह अपने ऑफिस जा पाता."
यह भी पढे़ं-
भोजपुरी में Python सिखा रहा Gemini, देसी अंदाज सुन लोग बोले- United States of Bihar
भारत के गांव घूमने पहुंचे जर्मन डिप्लोमैट ने उठाया गोबर, कहा- खेती-बाड़ी की जिंदगी आसान नहीं है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं