Viral Paper Soap Hack: सफर का इरादा हो और बैग में लिक्विड सोप के गिरने का डर न सताए, ऐसा तो मुमकिन नहीं, लेकिन जनाब, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा 'देसी जुगाड़' गर्दा उड़ा रहा है, जिसे देखने के बाद आप बाजार से पेपर सोप खरीदना भूल जाएंगे. यकीन मानिए, इस ट्रिक ने बड़े-बड़े मुसाफिरों का दिल जीत लिया है. मामला सिर्फ एक रुपये के शैम्पू के पाउच का है, जो आपके हाथ चमकाने के काम आएगा.
ये भी पढ़ें:-23 प्लेटफॉर्म वाला भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जिसे कहा जाता है सबसे व्यस्त स्टेशन, क्या आप जानते हैं नाम?
1 रुपये का शैम्पू और कमाल का हैक (Amazing RS 1 Shampoo Paper Soap Hack)
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर वायरल इस वीडियो में दिखाया गया है कि, कैसे एक कागज के पन्ने पर शैम्पू फैलाकर उसे सुखाया जाता है. जब कागज पूरी तरह खुश्क हो जाए, तो उसके छोटे-छोटे टुकड़े काटकर अपनी जेब में रख लें. बस, जब भी हाथ धोना हो, एक टुकड़ा निकालें, पानी डालें और झाग ही झाग. न बोतल गिरने का डर और न ही ज्यादा खर्चा.
काश यह जुगाड़ पहले पता होता!👇
— þððjå ßï§wå§ (@SP_OO_JA_97) May 12, 2026
₹1 की शैंपू से बना Paper Soap 😱
सफर का सबसे सस्ता और शानदार हैक! pic.twitter.com/eJ5yCcWK3i
सफर के लिए सबसे सस्ता और टिकाऊ जुगाड़ (Cheapest and Most Reliable Travel Hack)
लोग इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और इसे 'सफर का सबसे शानदार लाइफ हैक' बता रहे हैं. वैसे भी ट्रेनों के टॉयलेट में अक्सर हैंडवॉश नदारद रहता है, ऐसे में यह छोटा सा कागज बड़े काम का साबित हो सकता है. कुछ यूजर्स ने तो मजाक में यह भी लिख दिया कि, काश यह तरकीब पहले पता होती तो फालतू के पैसे न बर्बाद होते.
ये भी पढ़ें:-यूरोप जाने वालों की निकल पड़ी! एक टिकट खरीदो और घूमो पेरिस से रोम तक...नए नियम ने कर दी बल्ले-बल्ले
अगर आप भी किफायती और स्मार्ट तरीके से घूमना पसंद करते हैं, तो यह घरेलू पेपर सोप आपके बैग का परमानेंट हिस्सा बन सकता है. कुदरत और जेब दोनों के लिए यह एक बेहतरीन सौदा है.
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं