The Cheapest Cooler: जब भीषण गर्मी में AC हर किसी के लिए मुमकिन न हो, तब ऐसे देसी जुगाड़ सामने आते हैं जो कम खर्च में राहत देने का दावा करते हैं. पुराने टायर से बना यह एयर कूलर भी ऐसा ही एक अनोखा प्रयोग है, जिसने लोगों का ध्यान खींचा है. गर्मी बढ़ते ही घर को ठंडा रखना सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है. हर किसी के लिए एसी लगवाना या लगातार चलाना आसान नहीं होता, इसी वजह से लोग कम खर्च में कूलिंग पाने के लिए नए-नए तरीके और देसी जुगाड़ तलाशते रहते हैं.
Desi Jugad: इन्हीं जुगाड़ों के बीच इंस्टाग्राम पर एक ऐसा ही आइडिया चर्चा में आया है, जिसमें पुराने टायर का इस्तेमाल कर एयर कूलर जैसा सेटअप तैयार करने का दावा किया जा रहा है. देखने में यह तरीका आसान और किफायती लगता है, लेकिन सवाल यह है कि क्या यह सच में गर्मी से राहत दे सकता है या सिर्फ एक सीमित प्रयोग भर है.
टायर, पंखा और पानी से कैसे तैयार होता है सेटअप ( Affordable cooler)
इस तरीके में एक पुराने टायर के बीच में पंखा लगाया जाता है और उसके आसपास पानी का इस्तेमाल किया जाता है. इसका मकसद यह होता है कि जब पंखा हवा खींचे, तो वह पानी के संपर्क में आकर थोड़ी ठंडी हो जाए. यही बेसिक आइडिया पारंपरिक एयर कूलर में भी काम करता है, जहां गीले कूलिंग पैड्स के जरिए हवा को ठंडा किया जाता है.
Also Read: कूलर ठंडी हवा नहीं दे रहा? 5 रुपये का देसी तरीका आएगा काम

असली कूलर से कितना अलग है यह तरीका
पारंपरिक एयर कूलर में खास डिजाइन, मोटर, कूलिंग पैड और पानी के सर्कुलेशन का पूरा सिस्टम होता है. ये सभी चीजें मिलकर लगातार ठंडी हवा देने में मदद करती हैं. इसके मुकाबले टायर वाला सेटअप काफी साधारण होता है, जिसमें एयर फ्लो और कूलिंग का कंट्रोल सीमित रहता है. इसलिए इससे मिलने वाली ठंडक भी सीमित हो सकती है.
इस्तेमाल से पहले किन बातों का रखें ध्यान
इस तरह के जुगाड़ में बार-बार पानी भरने की जरूरत पड़ सकती है और लंबे समय तक इस्तेमाल में इसकी एफिशिएंसी कम हो सकती है. साथ ही, यह बड़े कमरे या ज्यादा गर्मी में उतना असरदार नहीं होगा. इसलिए इसे एक एक्सपेरिमेंट या छोटे स्पेस के लिए अस्थायी विकल्प के तौर पर ही देखना ज्यादा सही रहेगा.
इसे भी पढ़ें: बिना पंखे के बालकनी ठंडी कैसे रखें? जानें देसी जुगाड़!
कुल मिलाकर, कम खर्च में कूलिंग के ऐसे तरीके दिलचस्प जरूर हैं और बेसिक साइंस को समझने में मदद करते हैं. लेकिन अगर लगातार और अच्छी कूलिंग चाहिए, के लिए ये जुगाड़ कितना कामयाब रहेगा ये कहना मुश्किल है.
Also Read:
एसी में कर दीजिए ये वाली सेटिंग, होगी जबरदस्त कूलिंग, बिल भी आएगा कम
नोएडा में खरीदना है सबसे सस्ता फर्नीचर, ये जगह है बेस्ट, बचत के साथ मिलेगा क्लासी सामान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं