जल शक्ति मंत्रालय (Jal Shakti Ministry) ने मेघालय (Meghalaya) में एक नदी पर तैरती नाव की एक अविश्वसनीय तस्वीर शेयर की है, जो इस समय ट्विटर पर वायरल हो रही है. नदी का पानी इतना साफ और पारदर्शी है कि नीचे की तरफ हरियाली और शिलाखंड साफ दिखाई दे रहे हैं और नाव पानी के ऊपर तैरने के बजाय हवा के बीच में उड़ती हुई प्रतीत हो रही है. ट्वीट के अनुसार, तस्वीर में मेघालय की उमंगोट नदी दिख रही है. मंत्रालय ने नदियों को साफ रखने के लिए राज्य के लोगों को धन्यवाद दिया.
उमंगोट नदी मेघालय की राजधानी शिलांग से लगभग 100 किमी की दूरी पर स्थित है. जल शक्ति मंत्रालय ने कहा, कि यह "दुनिया की सबसे स्वच्छ नदियों में से एक है". मंत्रालय ने लिखा, "काश हमारी सभी नदियां उतनी ही साफ होतीं. मेघालय के लोगों को सलाम."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
तस्वीर में नाव को पांच लोगों को ले जाते हुए दिखाया गया है, जिसमें एक सवार भी शामिल है. मंगलवार की सुबह शेयर किए जाने के बाद से इसे 19,000 से ज्यादा लाइक्स और 3,000 से ज्यादा रीट्वीट मिल चुके हैं.
देखें Photo:
One of the cleanest rivers in the world. It is in India. River Umngot, 100 Kms from Shillong, in Meghalaya state. It seems as if the boat is in air; water is so clean and transparent. Wish all our rivers were as clean. Hats off to the people of Meghalaya. pic.twitter.com/pvVsSdrGQE
— Ministry of Jal Shakti ???????? #AmritMahotsav (@MoJSDoWRRDGR) November 16, 2021
जहां कुछ लोग फोटो को देखकर हैरान रह गए, वहीं कई लोगों ने कहा कि अब जब बड़ी संख्या में लोगों को उमंगोट नदी के बारे में पता चल गया है, तो वे इसे भी प्रदूषित करने के लिए पहुंच जाएंगे.
एक शख्स ने पूछा, “यमुना नदी ऐसी कब होगी?” दूसरे ने दावा किया कि "अरुणाचल प्रदेश में ज्यादातर नदियां इतनी ही साफ हैं."
भारत में नदी प्रदूषण का एक प्रमुख कारण शहर और औद्योगिक कचरे का उनमें बहना है. दिल्ली जल बोर्ड को हाल ही में छठ पूजा के दौरान यमुना नदी के किनारे से गंदे झाग को दूर रखने के लिए पानी छिड़कने के लिए लोगों को तैनात करना पड़ा था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं