विज्ञापन

मेघालय में एक झटके में बढ़ी भाजपा की ताकत, 2 से 10 हुए विधायक; 8 के दलबदल को परमिशन

सितंबर में दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) के 8 विधायकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. आज इनके दल-बदल के प्रस्ताव को विधानसभा अध्यक्ष ने मंजूरी दे दी है.

मेघालय में एक झटके में बढ़ी भाजपा की ताकत, 2 से 10 हुए विधायक; 8 के दलबदल को परमिशन
मेघायल में UDP के 8 विधायकों के भाजपा में दलबदल को मंजूरी मिल गई है.
NDTV
  • मेघालय विधानसभा में भाजपा के विधायक संख्या दो से बढ़कर दस हो गई है, जो गठबंधन में उसकी ताकत बढ़ाती है.
  • यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के आठ विधायकों ने भाजपा में शामिल होकर पार्टी की सदस्य संख्या बढ़ाई है.
  • विधानसभा अध्यक्ष ने संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत UDP के आठ विधायकों के भाजपा में विलय को मान्यता दी है.
शिलांग:

नॉर्थ ईस्ट राज्य मेघालय में भाजपा की ताकत एक झटके में पांच गुना बढ़ गई है. मेघालय विधानसभा में भाजपा के दो विधायक थे, लेकिन अब 10 हो गए हैं. इससे यहां की गठबंधन सरकार में बीजेपी नंबर-2 की ताकत में आ गई है. दरअसल मेघालय में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) के 8 विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं. मेघालय विधानसभा के अध्यक्ष ने इन 8 विधायकों के भाजपा में दलबदल को मंजूरी दे दी है. 

मेघायल विधानसभा में अब बीजेपी के 10 विधायक

इससे अब 60 सदस्यों वाली मेघालय विधानसभा में BJP के 10 विधायक होंगे. दरअसल मेघालय विधानसभा के अध्यक्ष थॉमस ए. संगमा ने संविधान की दसवीं अनुसूची के पैरा 4 के तहत, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) के आठ विधायकों के भारतीय जनता पार्टी (BJP) में विलय को मान्यता दे दी है. 

UDP की संख्या 12 से घटकर अब 4 हो गई

साथ ही सदन में UDP की संख्या 12 से घटकर चार रह गई है, जबकि BJP की संख्या दो से बढ़कर 10 हो गई है. इस फैसले से विधानसभा में पार्टियों का गणित औपचारिक रूप से बदल गया है, जिससे विधानसभा में BJP की उपस्थिति मजबूत हुई है, जबकि UDP के पास अब केवल चार विधायक बचे हैं.

अयोग्यता के बचाव की शर्तों पर सवाल

इस मान्यता के बाद, UDP से अलग हुए ये आठ विधायक अब मेघालय विधानसभा में BJP विधायक दल का हिस्सा बन गए हैं. ऐसे मामलों में मुख्य संवैधानिक सवाल यह होता है कि क्या दसवीं अनुसूची के विलय प्रावधान के तहत अयोग्यता से बचाव की शर्तें पूरी हुई हैं या नहीं.

UDP के ये 8 विधायक अब भाजपाई 

मेघालय विधानसभा सचिव द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है, "UDP विधायक दल के 8 सदस्य लाहकमेन रिम्बुई, पायस मारवेन, कायरमेन श्यल्ला, मायरालबॉर्न सिएम, मैथ्यू बियॉन्डस्टार कुर्बाह, ओलन सिंह सुइन, बालाजीद कुपर सिनरेम और सिनशर कुपर रॉय लिंगदोह थाबाह के BJP में विलय को भारत के संविधान की दसवीं अनुसूची के पैरा 4 के तहत मान्यता दे दी है." 

दलबदल के बाद मेघालय विधानसभा का संख्या बल

मेघालय विधानसभा में कुल सदस्यों की संख्या- 60

  • नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP): 33 विधायक (CM कोनराड संगमा के नेतृत्व में)
  • भारतीय जनता पार्टी (BJP): 10 विधायक (UDP के 8 सदस्य शामिल)
  • यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP): 4 विधायक
  • हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (HSPDP): 2 विधायक
  • निर्दलीय: 2 विधायक

विपक्ष

  • अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस: 5 सीटें
  • वॉयस ऑफ द पीपुल्स पार्टी (VPP): 4 सीटें

यह भी पढ़ें - मेघालय में UDP के 8 विधायक BJP में शामिल; विधानसभा में 'कमल' ने का बदला गणित, बनी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Meghalaya Legislative Assembly, Meghalaya Assembly, Meghalaya Assembly BJP Strength, Meghalaya Bjp, Meghalaya News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com