विज्ञापन

हैरान कर देगी ये तस्वीर! 6 बच्चे एक स्कूटर पर, सोशल मीडिया पर उठी माता-पिता की गिरफ्तारी की मांग

बेंगलुरु में एक स्कूटर पर 6 बच्चों के सवार होने की तस्वीर वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर गुस्सा फूट पड़ा है. बिना हेलमेट और बिना किसी वयस्क की निगरानी के सड़क पर निकले इन बच्चों को लेकर लोगों ने माता-पिता की जिम्मेदारी पर सवाल उठाए हैं.

Also Read in
हैरान कर देगी ये तस्वीर! 6 बच्चे एक स्कूटर पर, सोशल मीडिया पर उठी माता-पिता की गिरफ्तारी की मांग
न हेलमेट, न समझ! एक स्कूटर पर 6 बच्चे देख भड़के लोग, बोले- ये सीधी लापरवाही है

सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखकर हर कोई हैरान और गुस्से में है. बेंगलुरु की व्यस्त सड़क पर एक स्कूटर पर 6 छोटे बच्चों को सवार देख लोगों ने इसे न सिर्फ खतरनाक बताया, बल्कि इसे गंभीर लापरवाही भी माना.

बेंगलुरु की सड़कों से सामने आई एक चौंकाने वाली तस्वीर ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है. वायरल फोटो में एक स्कूटर पर 6 छोटे बच्चे सवार नजर आ रहे हैं, जिनमें से कोई भी 10-12 साल से बड़ा नहीं लग रहा. यह घटना 26 अप्रैल की सुबह पदरायणपुरा मेन रोड, गोरिपाल्या के पास की बताई जा रही है. इस तस्वीर को श्रेयस नाम के एक यूजर ने एक्स पर शेयर किया, जहां से यह तेजी से वायरल हो गई.

बिना हेलमेट, बिना निगरानी, बड़ा खतरा

तस्वीर में एक छोटा लड़का स्कूटर चला रहा है, जबकि उसके पीछे 5 बच्चे किसी तरह बैठे हुए हैं. हैरानी की बात यह है कि किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना है और आसपास कोई बड़ा व्यक्ति भी नजर नहीं आ रहा. स्कूटर का नंबर (KA05JZ9065) भी साफ दिखाई दे रहा है, जिसके बाद पोस्ट करने वाले यूजर ने बेंगलुरु सिटी पुलिस और बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की.

सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा

जैसे ही ये तस्वीर वायरल हुई, हजारों लोगों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. कई यूजर्स ने इसे ‘क्रिमिनल नेग्लिजेंस' बताया और बच्चों के माता-पिता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. एक यूजर ने लिखा, ये क्या है? इनके माता-पिता को कम से कम एक हफ्ते के लिए जेल भेजना चाहिए. दूसरे ने कहा, इतनी लापरवाही क्यों? छुट्टियों में बच्चों पर नजर रखना जरूरी है. वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, बच्चे बड़ों की नकल करते हैं, लेकिन असली समस्या ट्रैफिक अनुशासन और सिस्टम में खामियां हैं. एक कमेंट में लिखा गया, 3-4 लोगों को एक बाइक पर देखा था, लेकिन 6 बच्चों को पहली बार देखा है. ये सीधी लापरवाही है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: 50°C की आग में भी ठंडा आशियाना! ‘ग्रीन मैन' का नारियल जुगाड़ तपती गर्मी में ऐसे बचा रहा है परिंदों की जान

भारत लौटना NRIs के लिए क्यों है मुश्किल? बेल्जियम में रह रहे भारतीय ने बताई ऐसी वजह, यकीन नहीं होगा

न बाथरूम, न किचन… फिर भी 1 लाख रु किराया! न्यूयॉर्क में जेल की कोठरी से भी छोटा घर देख लोग हैरान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru Scooter Viral Photo, 6 Children On Scooter, Viral Post
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com