विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2022

मेट्रो के अंदर बाथिंग टब में नहा रहा था शख्स, यात्रियों के टोकने पर मारपीट तक पहुंचा मामला

Bathing In Metro: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स मेट्रो के अंदर बाथ टब में नहाता हुआ दिखाई दे रहा है. इस बीच मामला बिगड़ता हुआ मारपीट तक पहुंच जाता है.

मेट्रो के अंदर बाथिंग टब में नहा रहा था शख्स, यात्रियों के टोकने पर मारपीट तक पहुंचा मामला
मेट्रो के अंदर बाथिंग टब में नहाते शख्स का Video Viral

Man Take Shower In Metro: इंटरनेट की दुनिया में कब क्या देखने को मिल जाए कुछ कह नहीं सकते. कभी कुछ अजीबोगरीब वीडियोज देख सिर चकरा जाता है, तो कभी कुछ अनोखे वीडियोज (Viral Video) हैरान कर देते हैं. कई बार ऐसे वीडियोज ( Videos) भी सामने आ जाते हैं, जो दिल को छू जाते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जिसमें एक शख्स मेट्रो के अंदर बाथ टब में नहाता हुआ दिखाई दे रहा है. शख्स की इस हरकत से मेट्रो (Bath in Metro) में बैठे अन्य लोग उसे ऐसा करने से रोकने की कोशिश भी कर रहे हैं. इस बीच मामला बिगड़ता हुआ मारपीट तक पहुंच जाता है. 

यहां देखें वीडियो

हाल ही में वायरल हुआ यह वीडियो अमेरिका (America) के न्यूयॉर्क (New York) सिटी का बताया जा रहा है. वीडियो (Viral Video) की शुरुआत में देखा जा सकता है कि, चलती मेट्रो में एक शख्स मजे से बाथ टब में नहा रहा होता है. वीडियो (Trending Video) में देखा जा सकता है कि, कैसे शख्स बोतल से खुद पर पानी डालने लगता है. इस बीच पानी यात्रियों पर भी गिरने लगता है. शख्स की इस हरकत से मेट्रो में मौजूद यात्री परेशान हो जाते हैं और उसे ऐसा करने से रोकने लगते हैं, लेकिन शख्स अपनी मनमानी करता नजर आता है. इस दौरान बातों से शुरु लड़ाई, धक्का-मुक्की से शुरू होकर, मारपीट तक पहुंच जाती है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) पर इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसे अब तक 4.8 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. वहीं, 1.40 लाख से अधिक ट्विटर यूजर्स ने इस वीडियो को लाइक किया है. वायरल हो रहे इस वीडियो को कुछ यूजर्स स्क्रीप्टेड बता रहे हैं. इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग खूब देख और शेयर कर रहे हैं. 

* ""सांप के साथ Selfie ले रहा था शख्स, लोग बोले- 'जिंदा है या गया'
* 'Video:'सिद्धू मूसेवाला के गाने पर एक साथ भांगड़ा करते नजर आए भारत और पाकिस्तान के जवान, वायरल हुआ VIDEO
* "लंगूरों को अपने बच्चे की तरह पालती-पोषती है यह महिला, मिलियंस बार देखा जा चुका है VIDEO

देखें वीडियो- मलाइका अरोड़ा और अर्जुन एक दूसरे का हाथ थामे कुणाल रावल-अर्पिता मेहता की शादी से निकले

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Metro Viral Video, Bath In Metro, Man Take Shower In Metro, Bathing In Metro
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com