Viral Video: एक 'एयरपॉड' की वजह से दिल्ली मेट्रो प्लेटफॉर्म पर पहुंचने से पहले ही रुक गई. दावे के मुताबिक, यह घटना करवा चौथ वाले दिन सिंकदरपुर मेट्रो स्टेशन पर हुई. प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो तेजी से वायरल हो गया.
पटरियों पर कूद गया था शख्स
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया गया है कि एक युवक का एयरपॉड कान से निकलकर मेट्रो की पटरियों पर गिर गया था, जिसे उठाने के लिए वो तुरंत प्लेटफॉर्म से नीचे कूद गया. कुछ ही सेकंड में वो वापस ऊपर भी चढ़ गया. लेकिन तभी ट्रेन का होर्न बजा और वो बीच में ही रुक गई.
'सेंसर की वजह से रुक गई मेट्रो'
वीडियो रिकॉर्ड करने वाली महिला ने कहा, 'मेट्रो स्टेशन पर पटरियों के बीच में सेंसर लगे हुए हैं. जैसे ही वो शख्स अपने एयरपॉड उठाने के लिए नीचे उतरा, वो सेंसर एक्टिवेट हो गया, जिस वजह से ट्रेन बीच में ही रुक गई.'
घटना के संबंध में DMRC की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. लेकिन वीडियो में एक मेट्रो कर्मी द्वारा पटरियों पर उतरने वाले शख्स को पकड़कर साथ ले जाते हुए देखा जा सकता है. हालांकि NDTV ने इस वीडियो की पुष्टि नहीं की है.
109 करोड़ खर्च कर लगाए AI कैमरे
बताते चलें कि दिल्ली मेट्रो ने करीब 109 करोड़ रुपये खर्च करके प्लेटफार्म और पटरियों पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए एआई आधारित कैमरों और वीडियो एनालिटिक्स सिस्टम को शामिल किया है, जो किसी व्यक्ति के ट्रैक पर गिरने या निर्धारित सीमा पार करने पर तुरंत कंट्रोल रूम को अलर्ट भेजते हैं.
यह भी पढ़ें | 65 साल की उम्र में सिर के बल गिरिराज जी की परिक्रमा लगा रहे रिटायर्ड कैप्टन, जानें कितने दिन में होगी पूरी
यह भी पढ़ें | बेंगलुरु के 3 भाइयों ने प्लेन खरीदकर उसपर लिखवाया अपना नाम, बोले- 'इसमें टाटा नैनो जितनी जगह है'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं