Mizoram CM Daughter Video Viral: इंटरनेट की दुनिया में अक्सर ऐसे वीडियोज सामने आते रहते हैं, जिनमें अपने रुतबे के दम पर नियम कानून को ताक पर रखते हुए लोग अपनी मनमानी करते नजर आते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मिजोरम (Mizoram) के मुख्यमंत्री (CM) जोरमथांगा (Zoramthanga) की बेटी एक अलग ही रूप देखने को मिल रहा है. बताया जा रहा है कि, कथित तौर पर बिना अपॉइंटमेंट देखने से इनकार करने पर मिजोरम सीएम की बेटी ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ बदसलूकी की. वीडियो में कभी वे गुस्सा में चिल्ला रही हैं, तो कभी डॉक्टर को पीटती नजर आ रही हैं.
यहां देखें वीडियो
#viralvideo #Noidawoman #Mizoram #BJP
— Abushahma Khan (@Abushahma007) August 21, 2022
Oh my God | What happen to #women of #India .
1- In morning #Noidawoman abusing gaurd,
2-Now Mizoram CM Zoramthanga's Daughter 'Hits' Doctor, pic.twitter.com/PRncoM3C5r
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
दरअसल, हाल ही में मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा की बेटी द्वारा एक डॉक्टर के साथ मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है. बताया जा रहा है कि, मुख्यमंत्री की बेटी मिलारी छंगटे (Milari Chhangte) कथित तौर पर उस समय परेशान थीं, जब राज्य की राजधानी आइजोल में एक क्लिनिक के त्वचा विशेषज्ञ डॉक्टर ने उन्हें बिना अपॉइंटमेंट के देखने से मना कर दिया था. पता चला है कि घटना बीते बुधवार की है. डॉक्टर ने मुख्यमंत्री की बेटी को क्लिनिक में परामर्श के लिए आने से पहले मिलने का समय लेने को कहा था.
बताया जा रहा है कि, मिजोरम (Mizoram) के सीएम की बेटी मिलारी छंगटे (Milari Chhangte) डॉक्टर के क्लीनिक गई थीं, जहां उन्होंने डॉक्टर के ऊपर हमला कर दिया, जिसका वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया. वायरल हो रहे इस घटना के वीडियो में मिलारी छंगटे को डॉक्टर के पास जाते हुए और उनके चेहरे पर मारते हुए देखा जा सकता है. इस दौरान वहां मौजूद लोग उन्हें पकड़ते नजर आ रहे हैं.
इस वीडियो के वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री और उनके परिवार के सदस्यों की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है. वहीं, डॉक्टर पर हमले की घटना के बाद से ही इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, मिजोरम (IMA - Indian Medical Association, MIzoram) के सदस्यों ने विरोध शुरू कर दिया और डॉक्टरों ने अपने कार्यस्थलों पर काले बैज पहने थे. वायरल वीडियो के बाद शुरू हुए विरोध के चलते मिजोरम के सीएम (CM, Mizoram) को सार्वजनिक रूप से माफी मांगी पड़ी.
घटना के तीन दिन बाद सीएम जोरमथांगा ने बीते शनिवार 20 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram Account) पर एक सार्वजनिक माफी पत्र पोस्ट किया है. इस माफी नामे में उन्होंने और उनकी पत्नी ने लिखा कि, उनके पूरे परिवार के पास डॉक्टर के प्रति उनकी बेटी के व्यवहार के बचाव में 'कुछ नहीं कहना' है और उन्होंने डॉक्टर से माफी मांगी, जिसे उनकी बेटी ने पीटा था. पत्र में उन्होंने कहा कि, वह किसी भी तरह से अपनी बेटी के आचरण को सही नहीं ठहराएंगे.
* ""वृंदावन पहुंचे DM का चश्मा ले भागा बंदर, अखिलेश यादव ने ली चुटकी, देखें Video
* 'भारी बारिश ने किया BHOPAL का हाल-बेहाल, बड़े तालाब में उफनती लहरों में डूबता नजर आया क्रूज
* "सांप को पकड़ने में माहिर था शख्स, फिर एक दिन अचानक...
देखें वीडियो- सितारों का शहर: रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी, जान्हवी कपूर एक साथ हुये स्पॉट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं