विज्ञापन
This Article is From May 10, 2023

VIDEO: उज्बेकिस्तानी सिंगर्स ने क्लासिकल सुर लगाकर जीता भारतीयों का दिल, 'भूल भुलैया' का गाना गाकर बांधा समां

Uzbekistani Singers Viral Video: इस कमाल के वीडियो में उज्बेकिस्तान के दो सिंगर्स फिल्म 'भूल भुलैया' का एक क्लासिकल गाना 'मेरे ढोलना' गाना गाते नजर आ रहे हैं, जिसे सुनकर भारतीय अपना दिल हार बैठे हैं.

VIDEO: उज्बेकिस्तानी सिंगर्स ने क्लासिकल सुर लगाकर जीता भारतीयों का दिल, 'भूल भुलैया' का गाना गाकर बांधा समां

Uzbekistani Singers Singing Bhool Bhulaiyaa Song: भारत प्राचीन काल से ही अपनी संस्कृति और परंपराओं के लिए प्रसिद्ध रहा है. जैसे-जैसे वक्त बदल रहा है, कई देशों के लोग भारतीय भोजन, संगीत और फिल्मों की तरफ अपनी रुचि खुलकर दिखा रहे हैं. सोशल मीडिया पर पहले भी ऐसे कई वीडियो देखने को मिलते रहे हैं, जिसमें विदेशियों को भारतीय खाने का स्वाद लेते और यहां के बेहतरीन गानों पर ठुमका लगाते देखा जा चुका है. वहीं कुछ वीडियोज ऐसे भी हैं, जिनमें विदेशियों को गाना गाते और यहां की संस्कृति और परंपरा में रंगते देखा जाता रहा है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें उज्बेकिस्तानी के दो सिंगर्स फिल्म 'भूल भुलैया' का एक क्लासिकल गाना गाकर हर किसी का दिल जीतते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को खूब देखा और पसंद किया जा रहा है.

यहां देखें वीडियो

इस कमाल के वीडियो में उज्बेकिस्तान के दो सिंगर्स भारतीय क्लासिकल गाना गाते नजर आ रहे है. इस शानदार वीडियो ने इंटरनेट पर धमाल मचा रखा है. वीडियो में दोनों विदेशी सिंगर को फिल्म 'भूल भुलैया' का 'मेरे ढोलना' गाना गाते देखा जा रहा है, जिसे श्रेया घोषाल और एम. जी. श्रीकुमार ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है. इस खूबसूरत गाने को विदेशी सिंगरों के मुंह से सुनकर यकीनन आपका भी दिल खुश हो जाएगा. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस शानदार वीडियो को शेयर किया गया है. एक मिनट छह सेकंड के इस वीडियो को अब तक 1 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है. वहीं 7 हजार से अधिक लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं. वीडियो देख चुके यूजर्स इस पर एक से बढ़कर एक कमाल के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'ये माइंड ब्लोइंग परफॉर्मेंस है. मेरे पास इन दोनों कलाकारों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं, जिन्होंने हिंदी गाने को इतनी सहजता और परफेक्शन के साथ गाया है. दोनों के बीच तालमेल भी एकदम शानदार है.'
 

यह भी देखें- शिल्पा शेट्टी ने किया पैपराजी का अभिवादन, कैमरों को देखकर मुस्‍कुराई रकुल 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uzbekistani Singers, Uzbekistan, Bhool Bhulaiyaa, Mere Dholna Song Of Bhool Bhulaiya, Uzbekistani Singers Singing Bhool Bhulaiyaa Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com