- राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा उज्बेकिस्तान में समरकंद में हो रहे युवा सांसदों के वैश्विक सम्मेलन में शामिल हुए
- राघव चड्ढा ने इस प्रतिनिधिमंडल के लिए नामित किए जाने पर उपराष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया
- सम्मेलन में युवा सांसदों के अधिकार, डिजिटल सुरक्षा, जलवायु लचीलापन और आर्थिक अवसरों पर चर्चा होगी
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा उज्बेकिस्तान में होने वाले युवा सांसदों के वैश्विक सम्मेलन में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे. इस खास सम्मेलन के लिए चुने गए डेलिगेशन में शामिल होने पर राघव चड्ढा ने खुशी जताते हुए एक्स पर एक पोस्ट कर उपराष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया. बता दें कि यह सम्मेलन समरकंद में 4 से 6 सितंबर तक चलेगा.
युवा सांसदों के वैश्विक सम्मेलन में शामिल हुए राघव
राघव ने अपने पोस्ट में कहा, 'उज्बेकिस्तान में होने वाले 'इंटर-पार्लियामेंट्री यूनियन ग्लोबल कॉन्फ्रेंस ऑफ यंग पार्लियामेंटेरियंस' (युवा सांसदों का वैश्विक सम्मेलन) के 12वें संस्करण में भारतीय संसद का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुने जाने पर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं. इस प्रतिनिधिमंडल के लिए मुझे नामित करने के लिए मैं भारत के माननीय उपराष्ट्रपति का आभार व्यक्त करता हूं.'

शेयर करने और सीखने को बहुत कुछ
राघव ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, यहां की आबादी भी बहुत युवा है. इन सभी मुद्दों पर हमारी संसद के पास साझा करने के लिए बहुत कुछ है और सीखने के लिए भी बहुत कुछ है.उन्होंने कहा कि पीएम मोदी नेअभी-अभी उज्बे किस्तान की अपनी सफल यात्रा की है.इसलिए हमारी साझेदारी के संसदीय पक्ष में उस गति को आगे बढ़ाने में एक छोटी सी भूमिका निभाना हमारे प्रतिनिधिमंडल के लिए सौभाग्य की बात है.
IPU राष्ट्रीय संसदों का दुनिया का सबसे पुराना संगठन
बता दें कि IPU राष्ट्रीय संसदों का दुनिया का सबसे पुराना और सबसे बड़ा संगठन है, जिसमें 180 सदस्य संसदें और 15 सहयोगी सदस्य शामिल हैं. इसकी स्थापना 1889 में हुई थी. इसका मुख्यालय जिनेवा में है. इस साल वैश्विक सम्मेलन का विषय है- "मुश्किल दौर में सभी के लिए मानवाधिकारों, न्याय और सम्मान को फिर से स्थापित करना."
तीन दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में दुनिया भर के युवा विधायक संघर्ष के दौरान युवाओं के अधिकारों, डिजिटल अधिकारों और ऑनलाइन सुरक्षा, जलवायु के प्रति लचीलेपन और न्याय, तथा युवाओं के लिए आर्थिक अवसरों पर चर्चा करेंगे.
ये Video भी देखें :राघव चड्ढा का नया VIDEO, बताया- पार्टी छोड़ने के बाद सिर्फ 3 ऑप्शन बचे थे
ये भी पढे़ं-राघव के बाद इस पूर्व AAP नेता का नाम भी पंजाब वोटर लिस्ट से कटा, बोले- मैं 26 सालों से यहीं रह रहा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं