दिल्ली का नाम आते ही यहां के चटपटे खाने की याद आने लगती है. खासकर छोले-भटूरे की बात हो तो भला कौन खुद को रोक पाएगा. सुबह का नाश्ता हो या संडे का स्पेशल खाना, गर्मागर्म छोले और फूले हुए भटूरे का स्वाद हर किसी को पसंद आता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को भी दिल्ली की एक खास दुकान के छोले-भटूरे बेहद पसंद हैं. बताया जाता है कि विराट इस दुकान के स्वाद के फैन हैं. अगर आप भी खाने-पीने के शौकीन हैं और दिल्ली में किसी पुरानी मशहूर दुकान की तलाश कर रहे हैं तो इस जगह के बारे में जान लीजिए.
28 साल पुराना है छोले-भटूरे का स्वाद
दिल्ली के तिलक नगर इलाके में स्थित राम छोले भटूरे अपनी खास पहचान रखता है. इस दुकान को करीब 28 साल से चलाया जा रहा है. दुकान के मालिक मोहिंदर सिंह के अनुसार, उन्होंने अपने भाई भगत सिंह के साथ मिलकर इस काम की शुरुआत की थी. इतने साल बीतने के बाद भी यहां के स्वाद को बरकरार रखने की कोशिश की जाती है. यही वजह है कि आसपास के लोग ही नहीं, बल्कि दूर-दूर से खाने के शौकीन यहां पहुंचते हैं.
विराट कोहली को भी पसंद हैं यहां के छोले-भटूरे
इस दुकान की चर्चा तब और बढ़ जाती है, जब विराट कोहली का नाम इससे जुड़ता है. एक वीडियो में विराट ने यहां के छोले-भटूरे की तारीफ की थी. उन्होंने बताया था कि दुुकान पर जाकर गर्मागर्म भटूरे खाने का मजा ही अलग है. हालांकि, विराट की डाइट को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है लेकिन पसंदीदा खाने की बात आए तो दिल्ली के इस स्वाद का जिक्र भी होता है.

ये भी पढ़ें- मूली की चटनी कैसे बनाएं? जानें चटपटी चटनी बनाने की आसान रेसिपी
छोले-भटूरे के साथ मिलती है ये चीजें
बता दें कि यहां आपको छोले-भटूरे के साथ प्याज, अचार, हरी मिर्च और चटनी भी परोसी जाती है. इसके अलावा नमकीन लस्सी भी मिलती है जो खााने के स्वाद को और बढ़ा देती है. एक प्लेट छोले-भटूरे की कीमत करीब 100 रुपये बताई गई है. हालांकि, दुकान पर जाने से पहले मौजूदा कीमत की जाानकारी जरूर ले लें.
कहां है राम छोले भटूरे और कैसे पहुंचें
अगर आप यहां का स्वाद चखना चाहते हैं तो राम छोले भटूरे दिल्ली के तिलक नगर इलाके में जेल रोड पर स्थित है. यहां पहुंचने के लिए दिल्ली मेट्रो का सहारा ले सकते हैं. सबसे नजदीीकी मेट्रो स्टेशन तिलक नगर है. स्टेशन से आप ऑटो या ई-रिक्शा लेकर दुकान तक पहुंच सकते हैं तो अगली बाार दिल्ली में छोले-भटूरे खाने का मन हो तो इस पुरानी दुकाान का रुख कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- दही का खट्टापन कैसे कम करें? जानें दही खट्टी हो जाए तो कैसे बैलेंस होगा स्वाद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं