Viral Video: इंस्टाग्राम पर एक पत्थर को 80 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. उसका नाम 'मूलचंद जी' है, जो पिछले 11 महीने से रोजाना एक परफेक्ट राउंड शेप में आने के लिए एक व्यक्ति की खात खा रहा है. वो शख्स रोजाना 'मूलचंद जी' को लात मारने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करता है, जिसे हजारों लोग देखते हैं. किसी भी वीडियो में उस शख्स ने अपना चेहरा नहीं दिखाया है, सिर्फ वॉइस ओवर करके 'मूलचंद जी'की ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी दिखाई है.
लात मारते-मारते फट गए 7 जोड़ी जूते
15 अक्टूबर को Devi's Rock नाम से बने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किए गए वीडियो में उस व्यक्ति ने कहा, 'आज से 229 दिन पहले मैंने बदसूरत से दिखने वाले मूलचंद जी को खूबसूरत बनाना स्टार्ट किया था. उसी दिशा में काम करते हुए आज यह पत्थर 1615 ग्राम से 392 ग्राम का हो गया है. लेकिन ये अभी भी पूरी तरह से गोल नहीं हुआ है. इन 11 महीनों में मेरे पैर में कई बार चोट लगी, 7 जोड़ी जूते भी फटे, बहुत लोगों ने गलत कमेंट्स भी किए, लेकिन मैंने इस पत्थर की जर्नी को दिखाना जारी रखा.'
'ये जर्नी कभी मूलचंद जी को गोल बनाने की थी ही नहीं'
6 अक्टूबर को अपलोड किए गए एक दूसरे वीडियो में उस शख्स ने कहा, 'ये जर्नी कभी मूलचंद जी को लात मारकर गोल बनाने के बारे में थी ही नहीं. मैं इन वीडियो के जरिए आपको यह समझाने की कोशिश कर रहा हूं कि अगर आप कोई भी काम पूरी ईमानदारी, लगन, मेहनत और निरंतरता के साथ करते हैं तो लाइफ में कुछ भी हासिल कर सकते हैं. मैंने भले ही इस सफर की शुरुआत अकेले की हो, लेकिन मैं कभी अकेला नहीं चला. आप सभी इसका हिस्सा बन गए.'
'मूलचंद जी' को पैसे क्यों भेज रहे हैं लोग?
शख्स ने फोनपे के क्यूआर कोड को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाते हुए लिखा, 'हमारे फॉलोअर्स मुझे गिफ्ट भेजकर मूलचंद जी के प्रति अपना प्यार जताना चाहते हैं. मैं हमेशा मना कर देता हूं, लेकिन अगर आप सच में ऐसा करना चाहते हैं, तो मैं उन गिफ्ट्स की मदद से जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाऊंगा. जो लोग मूलचंद जी के प्रति अपना प्यार जताना चाहते हैं, वे ऐसा कर सकते हैं.' इसके बाद बाबू लाल नाम के शख्स ने 2000 रुपये और रामसत्न पुरोहित नाम के शख्स ने 20 रुपये भेजे. मोहम्मद रजा नाम के व्यक्ति ने भी कुछ मदद की लेकिन स्क्रीनशॉट में अमाउंट नहीं आ रहा.

'मूलचंद जी' के प्यार में लोग लुटा रहे पैसे.
Photo Credit: Instagram@stonejourney23
'हार मत मानना, मैं तुम्हारे साथ हूं'
सोशल मीडिया पर 'मूलचंद जी' के वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट बॉक्स में अपनी-अपनी राय भी दे रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा, 'कभी हार मत मानना भाई. चाहे कुछ भी हो जाए. मैं तुम्हारे साथ हूं और हमेशा तुम्हारा सपोर्ट करूंगा.'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये कैसा टारगेट है. फिर भी बढ़िया. मेरी तरह बैठे-बैठे रील स्क्रॉल करें.'
तीसरे यूजर ने लिखा, 'मूलचंद जी फुल डाइटिंग पर हैं.'
चौथे यूजर ने लिखा, 'मूलचंद जी को इतनी ऊपर से मत फेंका करो. वो टूट गया तो सारी मेहनत बेकार हो जाएगी.'
यह भी पढ़ें | UPSC एस्पिरेंट ने बताया दिल्ली में अकेले रहने का खर्च, कहा- 'मैं 1 कमरे में जिंदगी जीती हूं'
यह भी पढ़ें | IAS परी बिश्नोई की बहन पलक ने बदला अपना प्रोफेशन, बोलीं- 'ये सरकारी नौकरी से बेहतर है'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं