Trending: मिष्टी यादव नाम की महिला ने गुरुवार को अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, 'आज मैं साड़ी खरीदने बाजार गई थी. जिस दुकान पर मैं साड़ियां देख रही थी, वहां काफी भीड़ थी. तभी एक महिला उस दुकान पर आई और दुकानदार से बोली- भैया! जरा अपनी दुकान की सबसे महंगी साड़ी दिखाइए. बिना समय बर्बाद किए, दुकानदार ने उसे 29000 रुपये की एक साड़ी दिखाई. महिला ने उसे देखा, ज़्यादा मोल-भाव नहीं किया, और किसी दूसरी दुकान पर कीमत पता किए बिना ही उसे खरीद लिया.'
'आउट ऑफ क्यूरोसिटी चेक किए दाम'
मिष्टी ने आगे लिखा, 'मैं यह सब देख रही थी. उत्सुकतावश, मैंने सोचा कि उस साड़ी की असल कीमत क्या होगी. इसलिए, मैंने उसकी कीमत ऑनलाइन चेक करने का फैसला किया. वही साड़ी जिसे महिला ने दुकान से 29 हजार में खरीदा था, ऑनलाइन सिर्फ 9700 रुपये में मिल रही थी. इसका मतलब यह है कि अगर ऑनलाइन कीमत सही थी और वह बिल्कुल वही साड़ी थी, तो महिला ने लगभग 19 हजार 300 ज्यादा खर्च कर दिए.'
'लोग इतनी जल्दबाजी क्यों करते हैं?'
पोस्ट की आखिर में मिस्टी ने कहा, 'मैं सोचने लगी कि लोग अपनी मेहनत की कमाई खर्च करते समय इतनी जल्दबाजी क्यों करते हैं. साड़ी खरीदने में कोई बुराई नहीं है. हर किसी को अपनी पसंद की चीज खरीदने और खुद पर पैसे खर्च करने का हक है. लेकिन क्या कुछ भी खरीदने से पहले दो-तीन अलग-अलग जगहों पर कीमतें चेक कर लेना जरूरी नहीं है? हो सकता है कि दुकान की कीमत में किराया, स्टाफ की सैलरी, सर्विस और अन्य खर्च शामिल हों. फिर भी, ग्राहकों को कीमतें जरूर देखनी चाहिए ताकि वे अपनी खरीदारी से संतुष्ट रह सकें.'
यहां पढ़ें पूरी पोस्ट:-
The same saree that the woman bought from the shop for ₹29,000 was listed online for just ₹9,700. That means if the online price was accurate and it was exactly the same saree, the woman ended up spending approximately ₹19,300 extra. I started wondering why people rush so much when spending their hard-earned money. There is nothing wrong with buying a saree. Everyone has the right to buy what they like and spend money on themselves. But isn't it important to check prices at two or three different places before making a purchase? Perhaps the shop's price includes rent, staff salaries, service, and other expenses. But even then, customers should compare prices to make sure they are satisfied with their purchase. Earning money through hard work is difficult, and spending it wisely is just as important. Sometimes, we spend hours thinking about how to save a small amount, but when making a big purchase, we don't even take a few minutes to check the price. In my opinion, a smart customer is someone who buys what they love while also understanding the value of their money.
— Misthi (@Misthi_yadavv) October 15, 2026
इंटरनेट पर लोगों का रिएक्शन वायरल
इस पोस्ट को पढ़ने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा, 'मुझे लगता है कि उस महिला के साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है.'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'कुछ भी खरीदने से पहले कीमतों की तुलना करना हमेशा एक समझदारी भरा फैसला होता है. मेहनत की कमाई को सोच-समझकर खर्च करना चाहिए, और थोड़ी सी रिसर्च से हमारे काफी पैसे बच सकते हैं.'
तीसरे यूजर ने लिखा, 'असली लग्जरी सिर्फ महंगी चीजें खरीदना नहीं है, बल्कि यह समझ होना है कि पैसे को सही जगह कैसे खर्च किया जाए. हमारी मेहनत की कमाई के हर एक रुपये की अपनी अहमियत होती है.'
यह भी पढ़ें | 'दुबई में ऑफिस खोलने से पहले UAE में रहने वाले इंडियंस के साथ काम करना बंद कर दो', मारवाड़ी ने समझाया लॉजिक
यह भी पढ़ें | इंस्टाग्राम पर एक पत्थर के 80 हजार फॉलोअर्स, लोग PhonePe से उसे भेज रहे रुपये
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं