US Bride Cancels Wedding: शादी का सपना देख रही एक महिला के लिए यह किसी बुरे सपने से कम नहीं था. अमेरिका में एक महिला ने अपनी शादी इसलिए खत्म कर दी, क्योंकि उसके मंगेतर ने बिना बताए अपनी मां के साथ मिलकर एक घर खरीद लिया. जब इस राज़ से पर्दा उठा, तो दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया और रिश्ता हमेशा के लिए तोड़ दिया.
कैसे हुआ खुलासा? (woman cancels marriage)
यह महिला अपने मंगेतर के साथ शादी की तैयारियों में जुटी थी. वह दोनों एक साथ नया जीवन शुरू करने की प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन तभी उसे पता चला कि उसका मंगेतर पहले ही अपनी मां के साथ एक नया घर खरीद चुका है और यह बात उसने अपनी होने वाली पत्नी से छिपाई थी. जब दुल्हन ने इस बारे में मंगेतर से सवाल किया, तो उसका जवाब चौंकाने वाला था. उसने कहा कि वह अपनी मां के साथ यह फैसला ले चुका था और उसे दुल्हन से कुछ भी बताने की जरूरत नहीं समझी.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

दुल्हन ने क्यों लिया सगाई तोड़ने का फैसला? (Bride Cancels Wedding)
जब महिला को यह पता चला कि उसके मंगेतर ने इतना बड़ा फैसला उसकी राय के बिना लिया, तो उसने शादी से इनकार कर दिया. उसके मुताबिक, अगर शादी से पहले ही ऐसा विश्वासघात हुआ है, तो आगे चलकर यह रिश्ता और भी समस्याओं से भरा होगा.
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस (Marriage Matters)
यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोगों की इस पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक यूजर ने लिखा, अगर मंगेतर ने पहले ही मां को पत्नी से ज्यादा अहमियत दी, तो यह रिश्ता टिक नहीं सकता था. दूसरे यूजर ने कहा, शादी से पहले इस तरह की चीज़ें छिपाना गलत है. भरोसा ही रिश्ते की नींव होती है. हालांकि, कुछ लोगों ने मंगेतर का समर्थन किया, हो सकता है कि उसने कोई गलत इरादा न रखा हो. हर चीज़ में शक करना जरूरी नहीं.
क्या सगाई तोड़ने का फैसला सही था? (Trending Story)
दुल्हन के फैसले पर कई लोग सहमत हैं कि एक रिश्ते में पारदर्शिता और आपसी सहमति जरूरी होती है. अगर शादी से पहले ही ऐसे बड़े फैसले छिपाकर लिए जाएं, तो रिश्ते में अविश्वास आ जाता है. यह घटना एक सबक देती है कि रिश्तों में विश्वास और खुलापन बेहद जरूरी है. जब दो लोग शादी करने का फैसला लेते हैं, तो उन्हें हर बड़े फैसले में एक-दूसरे को शामिल करना चाहिए.
ये भी देखेंः- सोने की मुर्गी से कम नहीं है ये भैंस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं