Viral News: दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों में जहां कमाई का बड़ा हिस्सा किराए और खाने में उड़ जाता है, वहीं पुणे के दो सॉफ्टवेयर इंजीनियरों ने एक्स्ट्रा इनकम और नए लोगों से मिलने के लिए अनोखा रास्ता चुना है. एक्सेंचर (Accenture) में काम करने वाले और सालाना 12 लाख रुपये का पैकेज पाने वाले इन डेवलपरों ने वीकेंड पर मजे-मजे में अपनी स्पोर्ट्स बाइक को रैपिडो (Rapido) पर चलाया. सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस खबर के मुताबिक, दोनों ने दिनभर में क्रमशः 900 और 500 रुपये की कमाई की. भारी-भरकम सैलरी के बावजूद इस तरह बाइक चलाने का यह मामला इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है.
12 लाख रुपये है सालाना सैलरी
बीते दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने एक पोस्ट किया था. वह पुणे में Accenture में डेवलपर हैं. उन्होंने बताया कि उसके दो रूममेट सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, जो अच्छी खासी सैलरी पाते हैं. इसके बावजूद वे रैपिडो बाइक चला रहे हैं. एक्स यूजर ने अपनी पोस्ट में बताया कि उनके दोनों रूममेट्स की सालाना सैलरी 12 लाख रुपये हैं.
वीकेंड पर दोनों ने चलाई रैपिडो बाइक
एक दिन दोनों ने मजे-मजे में पिछले वीकेंड पर रैपिडो में बाइक चलाने का फैसला किया. इसके बाद उन्होंने अपनी बाइक रैपिडो राइड के रजिस्टर्ड कर दी. दोनों के पास अच्छी खासी स्पोर्ट्स बाइक हैं. बाद में वीकेंड पर दिनभर बाइक चलाने पर हुई कमाई के बारे में उन्होंने बताया है. एक्स पोस्ट के अनुसार, यूजर ने बताया कि एक ने दिनभर में 900 रुपये कमाए गए, जबकि दूसरे को रैपिडो बाइक चलाकर 500 रुपये मिले.

Pune Engineer Earning 12 LPA Rapido Bike Taxi Drive Viral Story
एक दिन में दोनों की कितनी हुई कमाई
सोचिए 1 लाख रुपये महीने सैलरी होने के बावजूद रैपिडो बाइक चला रहे हैं. उस एक्स पोस्ट पर लोगों ने कमेंट्स करते हुए कहा कि लड़के मजे के लिए कुछ भी कर सकते हैं. एक्स पर शेयर किए गए मोबाइल स्क्रीनशॉट में एक दिन की कमाई 929.87 रुपये दिख रही है. साथ ही उसमें लास्ट बाइक राइड के ऑर्डर की डिटेल दिख रही है, जो 44.68 रुपये है.
यह भी पढ़ें | मेट्रो में कोई झगड़ा करे तो कैसे 1 मिनट में मिलेगी मदद, इमरजेंसी अलार्म व ये 5 हेल्पलाइन नंबर रखें याद
डेवलपर की पोस्ट पर आए कई कमेंट्स
डेवलपर की पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट्स किए हैं. एक यूजर ने लिखा कि मैं भी यही करना चाहती हूं. जिसे कुछ एक्सट्रा कमाई हो जाए. काश मैं भी ऐसा कर पाती. यह वाकई बहुत मज़ेदार लगता है. वहीं, एक अन्य लिखा कि मैं भी मजे के लिए ऐसा करता हूं और कई कॉर्पोरेट लोगों से बात करता हूं, जबकि एक यूजर ने कहा कि ट्रैफ़िक और प्रदूषण में भला गाड़ी कौन चलाना चाहेगा? अगर वे मुझे रोज़ाना 2 लाख भी दें तो भी मैं ऐसा नहीं कर सकता.
यह भी पढें-
अनाथ लड़की ने अपनी शादी की रात के लिए टीवी पर जाहिर की छोटी सी ख्वाहिश, मदद करने जुट गया पूरा देश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं