विज्ञापन

जिस लड़की को मान बैठा सपनों की रानी, 2000 KM दूर मिलने पहुंचा तो वो निकली AI

सोशल मीडिया पर प्यार के बाद एक शख्स अपनी जमा-पूंजी खर्च कर 1300 मील से ज्यादा दूर पहुंच गया. वहां पहुंचने पर जो सच्चाई पता चली, उसके होश उड़ा दिए.

जिस लड़की को मान बैठा सपनों की रानी, 2000 KM दूर मिलने पहुंचा तो वो निकली AI
जिस लड़की को मान बैठा सपनों की रानी, 2000 KM दूर मिलने पहुंचा तो वो निकली AI
NDTV

Viral News: कहते हैं प्यार इंसान से कुछ भी करवा सकता है. लोग प्यार के लिए सात समंदर पार भी चले जाते हैं. कई विदेशी लड़कियां अपने प्यार की तलाश करते-करते भारत आ गईं. कुछ ऐसे ही एक 49 वर्षीय शख्स अपनी सारी जमा पूंजी खर्च करके अपने सपनों की रानी से मिलने के लिए 2000 किमी दूर जा पहुंचा. पर जो सच्चाई सामने आई, उससे उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. जिस लड़की ने उसे मिलने के लिए बुलाया था और आने-जाने का सारा खर्च उठाने की बात कही थी, वो तो इस दुनिया में वास्तव में है ही नहीं.

सोशल मीडिया पर देखा लड़की का वीडियो

दरअसल, 49 साल के एडिमर रोचा मार्टिंस अपनी मां की मौत के बाद काफी अकेला महससू कर रहे थे. वह एक ऐसे साथी की तलाश कर रहे थे, जिससे अपने मन की बातें कर सकें. अपना सुख-दुख बता पाएं. इसी बीच एडमिर ने सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो देखा, उन्हें वह लड़की काफी अच्छी लगी और उससे वह प्यार करने लगे. उधर 49 वर्षीय एडिमर अब हर दिन उसका वीडियो देखने लगे और बातचीत शुरू हो गई. इसके बाद जेसिका फ़ज़ेंडेरा ने एडिमर को अपने साथ रहने के लिए बुलाया.

एडिमर उस लड़की को अपने सपनों की रानी भी मानने लगे. लड़की का जेसिका ओलिवेरा नाम से सोशल मीडिया अकाउंट था, उसे जेसिका फ़ज़ेंडेरा भी नाम से भी जाना जाता है. जेसिका ओलिवेरा के सोशल मीडिया अकाउंट से अक्सर गांव की लाइफ स्टाइल से जुड़े वीडियो पोस्ट किए जाते थे.

ईंट-पत्थर का काम करते हैं एडिमर

Daily Star UK की रिपोर्ट के अनुसार, जेसिका ने एडिमर से कहा कि अगर वो उसके पास आते हैं तो आने-जाने का सारा खर्च उठाएगी. साथ ही उसे और पैसा देगा. इसके बाद एडिमर ने जेसिका से मिलने का फैसला किया, क्योंकि वो जिंदगी के मुश्किल दौरे से गुजर रहे थे. जब जेसिका ने उन्हें अपने पास बुलाया तो उन्हें जिंदगी में एक नई उम्मीद जग गई. वह ईंट-पत्थर के काम में मजदूर करते हैं, जिससे उनकी बहुत ज्यादा कमाई भी नहीं होती.

फिर वह जिसे वीडियो में देख रहे थे और जिसे अपने सपनों की रानी समझ बैठे थे, उससे मिलने के लिए अपनी सारी जमा पूंजा लगा दी. वह जेसिका से मिलने के लिए उत्तरी ब्राज़ील के इम्पेराट्रिज़ से बस पकड़कर 1300 मील (करीब 2000 किमी) दूर बेलो होरिज़ोंटे जा पहुंचे. 36 घंटे से ज्यादा समय के सफर में एडिमर के सारे पैसे भी खर्च हो गए. पर उन्होंने जेसिका से मिलने की अपनी जिद छोड़ी नहीं.

जेसिका की तस्वीर लेकर इधर-उधर लोगों से पूछते रहे

11 अक्टूबर को बेलो होरिज़ोंटे पहुंचने के बाद एडिमर जेसिका की तस्वीर लेकर इधर-उधर लोगों से पूछते रहे. पर उन्हें कोई ऐसा व्यक्ति नहीं मिला, जो ये बता सके कि जेसिका कहां रहती हैं या किसी ने वहां पर उसे कभी देखा है? 49 वर्षीय एडिमर ने कई लोगों से उस लड़की के बारे में पूछा. पर सबने एक ही जवाब दिया कि वे उसे नहीं जानते हैं. न ही कभी देखा. इसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ धोखा हुआ है.

यह भी पढ़ें | 3 साल की बेटी पर झपटा तेंदुआ तो पिता बन गया ढाल, पीछे से दबोचा ! वन विभाग के ड्रोन-पिंजरे भी रहे थे बेअसर

वह जिसे अपने सपनों की रानी समझ रहे थे, वो असल में कोई लड़की है ही नहीं... वो तो AI की देन है. सोशल मीडिया पर AI की मदद वीडियो बनाकर पोस्ट किए जा रहे थे. जब तक उन्हें सच्चाई पता चली, तब तक उनके सारे पैसे खत्म हो चुके थे. अब वापस इम्पेराट्रिज़ लौटने के लिए उनके पास पैसे भी नहीं बचे तो उन्होंने मदद मांगी, जिस पर बेलो होरिज़ोंटे की नगर निगम प्रवासी सहायता सेवा ने उनके खाने और नहाने में मदद की. वहीं अधिकारियों ने उनके बस टिकट का इंतजाम करके इम्पेराट्रिज़ भेजा. 

यह भी पढे़ं- गाय को नुकसान पहुंचाए बिना निकालते हैं खून, दूध में मिलाकर पीता है मसाई कबीला; मर्दानगी का माना जाता है सबूत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral News, Viral Story, Trending News, Brazil News, Brazil Viral Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com