Viral News: किस्मत कब पलट जाए, ये कोई नहीं जानता है. कुछ ऐसा ही अमेरिका के अर्कांसस 35 वर्षीय जैक पियरडिन के साथ हुआ. वह 'क्रेटर ऑफ़ डायमंड्स स्टेट पार्क' में मिले पत्थर को छान रहे थे. इसी दौरान Tik-Tok पर लाइट स्ट्रीमिंग करते समय उन्हें ऐसी चीज मिली, जिसे देखकर वह अचरज में पड़ गए. करीब 8 फीट की दूरी से वह चमकती हुई चीज हीरा था, वो भी 6 कैरेट से ज्यादा का. उन्हें पार्क में 2013 से हीरे की तलाश कर रहे हैं. पर अब उन्हें जितना हीरा मिला है, वो करीब 10 करोड़ रुपये का है.
2013 से खोज रहे हीरा
जैक पियराडिन को यह हीरा इसी साल जनवरी महीने मिला था. वह 2013 में पहले में स्टेट पार्क में पहली पार एक पर्यटक के तौर पर गए थे. ये पार्क दुनिया की इकलौती ऐसी जगह है, जहां $15 (करीब 1250 रुपये) एंट्री देकर आप बाल्टी भर मिट्टी ले सकते हैं और जो हीरा मिले वो आपका. 1972 से अब तक यहां 37,000 से ज्यादा हीरे मिल चुके हैं.
People मैगजीन के अनुसार, पियराडिन मूल रूप से मिसौरी के रहने वाले हैं. वे जब इस पार्क में आए तो उन्हें भी हीरा खोजने का शौक बढ़ गया. इसके बाद वह इस पार्क के पास रहने के लिए पास के शहर मर्फ़्रीसबोरो में बस गए. पर अब तक उन्हें कुछ खास हासिल नहीं सका. पिछले कुछ सालों में 300 से ज़्यादा छोटे पत्थर ढूंढे थे. पर इस साल जनवरी में उनकी किस्मत ऐसी पलटी कि जिसके बारे में जैक पियराडिन ने कल्पना ही नहीं की थी.
टिकटॉक पर कर रहे थे लाइव स्ट्रीमिंग
Arkansas की प्रेस रिलीज के मुताबिक, पियराडिन अपने दोस्त माइकल शूमाकर के साथ टिकटॉक लाइव पर स्ट्रीम कर रहे थे और बजरी की एक बाल्टी को छान रहे थे. दो दिन पहले ही सर्दियों के तूफ़ान की वजह से पार्क और आस-पास के इलाके में एक इंच से ज़्यादा बर्फ़ जम गई थी. इसके चलते अपनी स्क्रीन पर बजरी के 4 ढेर पलटने के बाद, पियराडिन जब वहां से हट रहे थे तभी उनकी नज़र एक सुनहरी चमक पर पड़ी. पियराडिन ने बताया कि मैं लगभग आठ फ़ीट दूर था और न जाने क्यों मैं पीछे मुड़ा और देखा कि ढेर के बीच से कुछ चमक रहा है.
पियराडिन ने तुरंत हीरे की जानी-पहचानी चमक को पहचान लिया, लेकिन शुरू में उन्हें इसके आकार का अंदाज़ा नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि मैं उसे अपने चम्मच से निकालने गया, लेकिन चम्मच उसके नीचे नहीं जा पा रहा था. मुझे उसे निकालने के लिए ढेर के लगभग तल तक जाना पड़ा, वह इतना बड़ा था. मैं कांप रहा था... पियराडिन को मिला नाखून के आकार का यह हीरा, क्रेटर ऑफ डायमंड्स स्टेट पार्क में इस साल पाया गया सबसे बड़ा हीरा है. यह हीरा लगभग एक गमड्रॉप (एक तरह की कैंडी) के आकार का है और इसका रंग चमकीला कैनरी पीला है.
चौथा सबसे बड़ा पीला हीरा
1972 में क्रेटर ऑफ़ डायमंड्स के अर्कांसस स्टेट पार्क बनने के बाद से रजिस्टर किए गए हीरों में यह चौथा सबसे बड़ा पीला हीरा और किसी भी रंग का 22वां सबसे बड़ा हीरा है. यह 2026 में रजिस्टर किया गया 27वां हीरा है. कलेक्टरों ने उन्हें बताया है कि इसकी कीमत 1 मिलियन डॉलर (करीब 10 करोड़ रुपये) हो सकती है. 'द एसोसिएटेड प्रेस' की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक अनुभवी मूल्यांकनकर्ता ने कहा कि इतने आकार और गुणवत्ता वाले हीरे की कीमत लगभग 250,000 डॉलर (करीब 2.1 करोड़ रुपये) हो सकती है. फिलहाल इसकी अंतिम बाज़ार कीमत सफ़ाई (clarity), कट और पॉलिश होने के बाद उसके वज़न पर निर्भर करेगी.
बता दें कि अमेरिका में अब तक मिला सबसे बड़ा हीरा 1924 में खुदाई के दौरान मिला था. यह उस ज़मीन पर मिला था जो बाद में 'क्रेटर ऑफ़ डायमंड्स स्टेट पार्क' का हिस्सा बनी. 'अंकल सैम' नाम के इस सफ़ेद हीरे में हल्की गुलाबी चमक थी और इसका वज़न 40.23 कैरेट था. बाद में इसे काटकर 12.42 कैरेट का 'एमरल्ड शेप' (पन्ने जैसा आकार) दिया गया. 'अंकल सैम' अब स्मिथसोनियन के मिनरल और जेम कलेक्शन का हिस्सा है और इसे वॉशिंगटन D.C. के नेशनल म्यूज़ियम ऑफ़ नेचुरल हिस्ट्री में देखा जा सकता है.
यह भी पढे़ं-
बिहार के लड़के ने पहली बार मम्मी-पापा को फ्लाइट में बैठाया, बोला- सपना सच हो गया
बीकानेर में जैन व्यापारी को कंजूस कहकर उड़ाया मजाक, तो 40 हजार किलो घी से बनवा दिया पूरा मंदिर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं