विज्ञापन

भारत के गांव घूमने पहुंचे जर्मन डिप्लोमैट ने उठाया गोबर, कहा- खेती-बाड़ी की जिंदगी आसान नहीं है

भारत में जर्मन एंबेसी के मिनिस्टर काउंसलर और राजनीतिक मामलों के प्रमुख Marius Oswald भारतीय गांव की जिंदगी का अनुभव लेने पहुंचे. उन्होंने मशीन से चारा काटा, गायों को खिलाया और हाथ से गोबर भी उठाया.

भारत के गांव घूमने पहुंचे जर्मन डिप्लोमैट ने उठाया गोबर, कहा- खेती-बाड़ी की जिंदगी आसान नहीं है
भारत के गांव घूमने पहुंचे जर्मन डिप्लोमैट ने उठाया गोबर
instagram/germanyinindia

Viral Video: भारत के गांवों की जिंदगी कैसी होती है, खेती-बाड़ी करने वाले लोग कैसा जीवन जीते हैं? यही सब जानने के लिए जर्मन डिप्लोमैट मारियस ओसवाल्ड (Marius Osswald) सीधे एक भारतीय गांव में पहुंचे. इस दौरान जर्मन डिप्लोमैट ने गांव में एक किसान के घर पर पशुओं के लिए चारा काटा और फिर उसको खाने के लिए डाला. इसके बाद जर्मन डिप्लोमैट ने गांव में अपने हाथों से गाय का गोबर भी उठाया.भारत में चारा काटते और गाय का गोबर उठाते हुए वीडियो जब लोगों ने देखा तो जर्मनी के डिप्लोमैट की काफी तारीफ की.

जर्मनी एंबेसी के हैंडल से पोस्ट हुआ वीडियो

वीडियो को नई दिल्ली स्थित जर्मनी एंबेसी के हैंडल से पोस्ट किया है. इंस्टाग्राम पर डाले गए वीडियो में मारियस ओसवाल्ड एक गांव में पशुओं के लिए चारा काटते और गायब का गोबर उठाते हुए नजर आ रहे हैं. मारियस ओसवाल्ड नई दिल्ली स्थित जर्मन एंबेसी के मिनिस्टर काउंसलर और राजनीतिक मामलों के प्रमुख हैं. वीडियो में उनके साथ गांव में रहने वाले प्रमोश शर्मा हैं.

प्रमोद वीडियो में जर्मन डिप्लोमैट से हाथ मिलाते हुए अपना नाम परिचय देते हैं और कहते हैं, "हमारे यहां से लोग काम सीखने के लिए, नौकरी करने के लिए जर्मनी जाते हैं. आप उधर से इधर आए हो. आपको हम ट्रक चलाना सिखाएंगे. इससे पहले हम देखना चाहते हैं, गांव में आप रह पाओगे या नहीं रह पाओगे."

पशुओं के लिए मशीन से काटा चारा

इसके बाद प्रमोद के साथ जर्मन डिप्लोमैट मारियस घर में चारा मशीन को स्टार्ट करते हैं. फिर पशुओं के लिए चारा काटते हैं. इसके बाद उस चारे को भरकर गाय-भैसों का खाने के लिए डालते हैं. इस दौरान वह गर्मी से काफी परेशान नजर दिखाई दिए. वीडियो में मारियस गमछे से अपने चेहरे का पसीना पोछते दिखे. 

प्रमोद शर्मा वीडियो में आगे कहते हैं- अब इनसे गोबर उठवाते हैं. इसके बाद वह मारियस से गाय का गोबर दिखाते हुए कहते हैं कि इसको उठाकर बाहर डालना पड़ेगा. जिस पर जर्मन डिप्लोमैट मारियस पूछते हैं कि ये गंदा है? जिस पर प्रमोद जवाब देते हैं, नहीं, नहीं... कोई गंदा नहीं है... इसके बाद मारियस हाथ से एक-एक करके कई जगह पड़े गाय का गोबर उठाते हैं. इस दौरान वह कहते हैं, गंदा दिख दे रहा है. 

यह भी पढ़ें | आजाद भारत में सजा-ए-मौत पाने वाली महिलाओं की कहानी... किसी ने पति को मारा तो किसी ने प्रेमी की हत्या की

जर्मन डिप्लोमैट की लोगों ने की तारीफ

बाद में प्रमोद जर्मन डिप्लोमैट का हाथ भी धुलवाते हैं, जिस पर वो कहते हैं कि खेती-बाड़ी की जिंदगी आसान नहीं है. गांव की लाइफस्टाइल को समझने का जर्मन डिप्लोमैट के वीडियो पर काफी लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं.

लोगों ने जर्मन राजनयिक मारियस की तारीफ की. एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, "हाहा, गांव लोगों के साथ घुलने-मिलने और उन्हें समझने की यह एक अच्छी पहल है. खेती-बाड़ी की असली जिंदगी आसान नहीं होती." वहीं, एक अन्य यूजर ने जर्मन राजनयिक की तारीफ करते हुए लिखा, “बहुत बढ़िया सर... पूरी लगन के साथ एक अनजान क्षेत्र में कदम रखने के लिए आपका सम्मान है."

यह भी पढे़ं-

भोजपुरी में Python सिखा रहा Gemini, देसी अंदाज सुन लोग बोले- United States of Bihar

कनॉट प्लेस में है भारत की सबसे पुरानी किताबों की दुकान, 10 रुपये किराए पर ली, आज 50 करोड़ से ज्यादा कीमत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Viral News, Indian Village News, Indian Village Lifestyle, German Diplomat In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com