विज्ञापन

500-500 रुपये के नोटों से बनी 100 फीट लंबी माला, जीजा ने सालों को दिया खास तोहफा

जीजा ने अपने दोनों सालों को एक-एक करोड़ रुपये के नोटों से बनी 100 फीट लंबी मालाएं पहनाईं. घुड़चढ़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

500-500 रुपये के नोटों से बनी 100 फीट लंबी माला, जीजा ने सालों को दिया खास तोहफा
जीजा ने सालों को पहनाई 1-1 करोड़ की माला
NDTV

Viral News: उत्तर प्रदेश के मथुरा में 2 युवकों का घुड़चढ़ी समारोह सोशल मीडिया पर काफी छाया हुआ है. समारोह के चर्चा की वजह 100 फीट लंबी 1-1 करोड़ रुपये की माला है, जिसे जीजा ने अपने दो सालों को दिया है. 100 फीट लंबी दोनों मालाएं 500-500 रुपये के नोटों से बनाई गईं हैं. एक माला 1 करोड़ रुपये की है. जीजा की तरफ से दी गई मालाएं इतनी बड़ी हैं, उन्हें संभालने के लिए कई लोग लगाए. अब इस अनोखे घुड़चढ़ी समारोह का वीडियो फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर जमकर वायरल हो रहा है. 

शादी से पहले निकली घुड़चढ़ी

दरअसल, मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र के गांव नगला फोंदा निवासी योगेंद्र सिंह और कुशलपाल सिंह के बेटे प्रशांत और कान्हा राघव की शनिवार को घुड़चढ़ी निकाली जा रही थी. दोनों की शादी गोवर्धन के एक मैरिज होम में गांव मुड़सेरस की युवतियों के साथ होनी है.

शादी से पहले घुड़चढ़ी के दौरान दोनों दूल्हों के जीजा ने एक-एक करोड़ रुपये की खास माला बनवाकर दी. इन मालाओं को बनाने में 500-500 रुपये की नोट का इस्तेमाल किया गया था. माला इतनी बड़ी थी, उसके संभालने के लिए कई लोग मशक्कत करते हुए नजर आए. घुड़चढ़ी के सामने आए वीडियो में छत पर खड़े होकर दोनों दूल्हों को ये मालाएं पहनाई गईं. 

Latest and Breaking News on NDTV

100-100 फीट की दोनों मालाएं

इस दौरान घुड़चढ़ी में शामिल ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने इस अनोखे नजारे को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते हुए दिखाई दिए. जानकारी के मुताबिक, दोनों मालाएं 100-100 फीट लंबी हैं. दोनों दूल्हों को 1-1 करोड़ की खास मालाएं देने वाले जीजा राजस्थान में डीग जिले के कामा इलाके में नंदोला के रहने वाले हैं. 

जीजा का नाम योगेश कुमार उर्फ भूरा ठाकुर है. अब जब घुड़चढ़ी और 100-100 फीट लंबी 1 करोड़ रुपये की माला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग भी एक बार अचरज में पड़ गए. सोशल मीडिया पर जीजा योगेश कुमार की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. जीजा के इस अनोखे अंदाज और करोड़ों रुपये की नोटों की मालाओं की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है. 

अब इस शाही घुड़चढ़ी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फिलहाल, नगला फोंदा की यह अनोखी घुड़चढ़ी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है. जीजा का अपने सालों के प्रति यह अनोखा प्यार लोगों के बीच सुर्खियां बटोर रहा है.

यह भी पढ़ें | 'Just Married' पोस्ट से चर्चा में एकता आसवानी, मां-पिता और दादी को खोने के बाद बनी थीं अफसर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wedding Viral Video, Wedding Viral Video India, Wedding Viral Video News, Wedding Viral Videos India, Viral News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com