Viral Video: उत्तर प्रदेश के झांसी में आबकारी विभाग की छापेमारी के लिए पहुंची थी. इस दौरान टीम मौके पर एक नजारे को देखकर हैरान गई. टीम ने एक घर में लगे हैंडपंप को चलाया तो उसमें से पानी की जगह कच्ची शराब निकलने लगी. जिसका वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है. जांच में पता चला कि शराब तस्करों ने जमीन के नीचे टैंक बनाकर हैंडपंप के जरिए शराब निकालने का इंतजाम कर रखा था. फिलहाल आबकारी टीम ने शराब को जब्त कर लिया है.
340 लीटर शराब जब्त
दरअसल, आबकारी विभाग ने जिले में अवैध शराब कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी. जिस पर घर में लगे इस अजीब हैंडपप के बारे में पता चला. इसके बाद अब टीम ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. जिला आबकारी अधिकारी मनीष ने बताया कि दबिश के दौरान 340 लीटर शराब बरामद की गई है.

एक महिला आरोपी हुई गिरफ्तार
आबकारी विभाग ने कार्रवाई के दौरान 4300 लीटर लहन नष्ट किया गया है. 4 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि मामले में एक आरोपी महिला को भी गिरफ्तार किया गया है. आबकारी अधिकारी मनीष के अनुसार, सकरार थाना पुलिस के साथ मिलकर बड़ौरा चौराहा, सिमरावारी पहाड़िया, ग्राम बैदौरा, ग्राम दखनेश्वर व डेरा पृथ्वीपुर नयाखेड़ा, बुढ़पुरा, बम्हरौली, सकरार, अड़जार में अवैध शराब के अड्डों पर छापेमारी की गई.
हैंडपंप चलाया तो निकली शराब
इसी दौरान टीम ने एक घर में लगे हैंडपंप को चेक किया, चलाकर देखा तो उसमें से पानी की जगह कच्ची शराब निकलने लगी. आबकारी विभाग की टीम ने छानबीन की तो पता चला कि जमीन के नीचे टैंक बना था और उसमें से शराब निकालने के लिए हेंडपंप लगाया गया था. आबकारी विभाग की कार्रवाई के दौरान सामने आए वीडियो में एक पुलिसकर्मी घर में लगे हैंडपंप को चला रहा है. हैंडपंप के आगे एक टब रखा है, जिसमें कच्ची शराब निकल रही है.
In a shocking discovery in Uttar Pradesh's Jhansi, officials found a hand pump dispensing illicit liquor instead of water during a crackdown on illegal alcohol manufacturing. During raids across multiple locations, the Excise Department uncovered an underground tank connected to the hand pump, allegedly used to extract and distribute country liquor. Authorities seized around 340 litres of illicit liquor, destroyed 4,300 litres of fermented wash (lahan), registered four cases, and arrested one woman in connection with the operation. #Jhansi #UttarPradesh
— NDTV (@ndtv) November 23, 2026
बाद में टब से शराब को एक बड़े प्लास्टिक के केन में पलट दिया. वहीं, वीडियो में आबकारी विभाग व पुलिस की टीम बड़ेे-बड़े नीले ड्रम में भरे लहन को नष्ट करती हुई नजर आई. टीम ने जब्त करके कच्ची शराब को नष्ट कर दिया है. इसके अलावा हजारों लीटर लहन भी नष्ट किया गया है. आबकारी विभाग की टीम की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है.
यह भी पढ़ें
जीबी रोड की एक सेक्स वर्कर मां की कहानी : 'ग्राहक मेरी बेटी की मांग करने लगे थे'
500-500 रुपये के नोटों से बनी 100 फीट लंबी माला, जीजा ने सालों को दिया खास तोहफा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं