- यूपी चुनाव से पहले दो और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं
- एसके भगत को आगरा जोन के एडीजी पद से हटाकर लखनऊ पुलिस महानिदेशक के मुख्यालय में तैनात किया गया है
- प्रशांत कुमार को लखनऊ से हटाकर आगरा जोन का नया अपर पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक फोरबदल लगातार जारी है. शुक्रवार को 28 IPS अफसरों के ट्रांसफर के बाद अब दो और सीनियर आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. एस.के. भगत को आगरा जोन के एडीजी पद से हटाकर लखनऊ भेज दिया गया है. वहीं प्रशांत कुमार को आगरा जोन का नया एडीजी नियुक्त किया गया है.आदेश के मुताबिक, 1998 बैच के आईपीएस-आरआर एसके. भगत अब तक अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन के पद पर तैनात थे. उनको अब मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ बना दिया गया है.
वहीं आईपीएस-आरआर-2000, प्रशांत कुमार, जो अब तक अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. उनको अब अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन बनाया गया है. शुक्रवार को 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे. नोएडा और गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर से लेकर लखनऊ और बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कई रेंज के पुलिस डीआईजीकी जिम्मेदारियां बदली गईं.
शुक्रवार को 28 IPS अफसरों के हुए तबादले
तबादला लिस्ट के मुताबिक, गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ को गौतमबुद्धनगर (नोएडा) का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है, जबकि नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद भेजा गया है. लक्ष्मी सिंह पिछले करीब चार सालों से गौतमबुद्धनगर में पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रही थीं.
एडीजी रमित शर्मा अब लखनऊ जोन की जिम्मेदारी संभालेंगे
लखनऊ जोन के एडीजी प्रवीण कुमार को बरेली जोन का एडीजी बनाया गया है. वहीं, बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा अब लखनऊ जोन की जिम्मेदारी संभालेंगे. लखनऊ रेंज के आईजी किरण एस को वाराणसी का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है. अलीगढ़ रेंज के डीआईजी प्रभाकर चौधरी को लखनऊ रेंज भेजा गया है.
प्रयागराज और वाराणसी के पुलिस कमिश्नर भी बदले
प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया को एडीजी स्थापना, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल को प्रयागराज का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है. रेंज स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. अधिकारियों का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने और चुनाव से पहले कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के मकसद से किया गया है. आने वाले दिनों में और भी तबादले होने की संभावना जताई जा रही है.
ये वीडियो भी देखें-
ये भी पढ़ें-IPS लक्ष्मी सिंह अब गाजियाबाद की पुलिस कमिश्नर, नोएडा में रचा इतिहास, क्या अनूठा रिकॉर्ड बनाया?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं