विज्ञापन

यूक्रेन से भारत आकर एडवेंचर करना चाहती थी महिला, ब्वॉयफ्रेंड ने 'कोलंबस झूले' में बिठा दिया; वायरल हुआ वीडियो

Ukraine Women In India यूक्रेन की महिला ने ब्वॉयफ्रेंड के कहने पर कोलंबस झूल की सैर की. अब उनके रिएक्शन्स वाले वीडियो को 27 मिलियन लोग देख चुके हैं.

यूक्रेन से भारत आकर एडवेंचर करना चाहती थी महिला, ब्वॉयफ्रेंड ने 'कोलंबस झूले' में बिठा दिया; वायरल हुआ वीडियो
कोलंबस झूले पर बैठने के बाद यूक्रेन की महिला के महिला के रिएक्शन्स वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Instagram@immi_iy

Viral Video: डिजिटल कंटेंट क्रिएटर इम्मी (immi) ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (immi_iy) पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे खबर लिखे जाने तक 26 मिलियन (2.6 करोड़) से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इस वीडियो में वे अपनी यूक्रेनी गर्लफ्रेंड को कोलंबस झूले की सैर (Columbus Ride) करवाते नजर आ रहे हैं. वीडियो पर ओवरले टेक्स्ट में उन्होंने लिखा है, '2 दिन से लड़ रही थी. आज इंडियन एडवेंचर का एक्सपीरियंस करवा दिया.'

वायरल वीडियो में क्या दिख रहा है?

31 सेकंड के इस वीडियो की शुरुआत एक मेले से होती है. इम्मी अपनी गर्लफ्रेंड को कोलंबस झूले में बैठा देते हैं. राइड शुरू होने से पहले वो अपनी गर्लफ्रेंड को एक टी-शर्ट की मदद से सीट से बांध देते हैं, ताकि वे थोड़ा सेफ फील कर सकें. इसके बाद वो मुस्कुराते हुए उनके पास आकर बैठ जाते हैं. जैसे ही राइड शुरू होती है, उनकी गर्लफ्रेंड चिल्लाने लगती हैं. वे कभी रोने जैसी शक्ल बनाती हैं, कभी डर से अपनी आंखें बंद कर लेती हैं तो कभी शॉकिंग रिएक्शन्स देती हैं, जिसे इम्मी वीडियो में कैद कर लेते हैं और राइड खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं.

गाने और रिएक्शन का मजेदार कॉम्बिनेशन

सबसे मजेदार पार्ट इस वीडियो को पोस्ट करते वक्त सलेक्ट किया गया गाना है. इम्मी ने कांतारा मूवी के कर्मा गाने को चुना है, जिसके बारे में कमेंट बॉक्स में भी लोग लिख रहे हैं. कैप्शन और गाने के साथ यह वीडियो 'जैसी करनी वैसी भरनी' वाली फील दे रहा, जो लोगों को भी खूब पसंद आ रहा है. इसी वजह से करीब 5 लाख लोगों ने इस वीडियो को पसंद किया है और करीब 2 हजार लोगों ने कमेंट करके अपनी-अपनी बात रखी है.

यहां देखें पूरा वीडियो:-

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए ये रिएक्शन्स

एक यूजर ने हंसने वाले इमोजी के साथ लिखा, 'यह तो बहुत अच्छा एक्सपीरियंस हो गया.' जबकि दूसरे यूजर ने लिखा कि भाभीजी के लिए यह एक दिल छू लेने वाला अनुभव हो गया. तीसरे यूजर ने कहा कि भाई इस म्यूजिक में तो हर वीडियो गलत लगता है. वहीं चौथे यूजर ने लिखा, 'ये म्यूजिक क्यों लगाया भाई? मुझे लगा कि कुछ गलत हो गया.'

ये भी पढ़ें:- रशियन ट्रैवलर अलेना ने पहली बार किया भारतीय रेलवे के 3rd AC कोच में सफर, बोलीं- 'अब भारत से डर नहीं लगता'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Mela, Jhula, Ukrain, Travel Experience
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com