Viral Video: वर्ल्ड स्टार होल्डिंग की मैनेजिंग डायरेक्टर हसीना निषाद ने 24 सितंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके पति निषाद हुसैन अपनी कंपनी के एम्प्लॉइज को सरप्राइज गिफ्ट देते नजर आ रहे हैं. वीडियो की शुरुआत टेबल पर रखे 12 सरप्राइज गिफ्ट्स को दिखाते हुए होती है. इसके बाद सभी एम्प्लॉइज को एक-एक करके, अपने सामने वाले बॉक्स को ओपन करने के लिए कहा जाता है.
किसी को आईफोन मिला, किसी को चॉकलेट
जैसे ही पहला शख्स बॉक्स खोलता है तो उसमें आईफोन 18 प्रो रखा देखकर हैरान रह जाता है. यह देखकर बाकी एम्प्लॉइज को लगता है कि आज सभी को एप्पल का लेटेस्ट आईफोन मिलने वाला है. लेकिन इसमें भी एक ट्विस्ट होता है. तीसरे नंबर का शख्स जब अपना बॉक्स खोलता है तो उसमें आईफोन की जगह चॉकलेट निकलती है. इसके बाद वहां बचे बाकी लोगों को दिल यह सोचकर धड़कने लगता है कि उनके बॉक्स में क्या निकलने वाला है.
चॉकलेट पाने वालें को मिला एक और सरप्राइज
एक-एक करके सभी बॉक्स खुल जाते हैं और 6 लोग ऐसे होते हैं जिन्हें चॉकलेट मिलती है. फिर आईफोन पाने वाले एम्प्लॉइज जहां हंसते हुए अपने फोन की अनबॉक्सिंग करते हैं, वहीं बाकी एम्प्लॉइज चॉकलेट खाकर अपनी-अपनी फिलिंग्स को अंदर ही दबा रहे होते हैं. तभी हसीना निषाद वहां 6 आईफोन वाले बैग हाथ में लेकर वहां आ जाती हैं, जिन्हें देखकर सभी के एक्सप्रेशन्स देखने लायक होते हैं. इसके बाद वो चॉकलेट पाने उन एम्प्लॉइज को एक-एक आईफोन हैंडओवर करती हैं, जिसे पाकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं होता है.
यहां देखें पूरा वीडियो:-
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. खबर लिखे जाने तक इसे 24 लाख लोग देख चुके हैं और यह नंबर तेजी से बढ़ता जा रहा है. इस वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा, 'वाह, यह सचमुच अद्भुत है.'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्या एक मुझे भी मिल सकता है.'
तीसरे यूजर ने लिखा, 'ये एम्प्लॉइज भाग्यशाली हैं. इसीलिए नहीं कि उन्हें iPhone मिला है, बल्कि इसलिए कि उन्हें ऐसा मैनेजमेंट मिला है जो उनका ख्याल रखता है.'
यह भी पढ़ें:- NRI ने दिखाई पोलैंड की वो जगह जहां 20 लाख रुपये में मिल जाती है जमीन, लेकिन घर नहीं बना सकते
यह भी पढ़ें:- अमेजन के जंगलों का 'टार्जन', नाम है चीको, 38 साल अकेले रहकर 3 जैगुआर को मारा; खड़ा किया खुद का 'सुपरमार्केट'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं