विज्ञापन

NRI ने दिखाई पोलैंड की वो जगह जहां 20 लाख रुपये में मिल जाती है जमीन, लेकिन घर नहीं बना सकते

'ब्राउनबॉयकोड' के नाम से बने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुणाल दत्त ने यह वीडियो शेयर किया है, जो इस समय इंटरनेट पर वायरल है.

NRI ने दिखाई पोलैंड की वो जगह जहां 20 लाख रुपये में मिल जाती है जमीन, लेकिन घर नहीं बना सकते
NRI कुणाल दत्त ने बताया पहली बार स्टोमिन घूमने का एक्सपीरियंस, कहा- 'यहां परमानेंटली रहना गैरकानूनी है'
Instagram@brownboycode

Viral Video: यूरोप में रहने वाले एनआरआई कुणाल दत्त ने 20 सितंबर को सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो के जरिए पोलैंड की उस जगह के बारे में बताया है, जहां सरकार जमीन खरीदने की परमिशन तो देती है, लेकिन किसी को घर बनाकर परमानेंटली वहां रहने नहीं देती. कुणाल के मुताबिक, वो एरिया बहुत खूबसूरत है और जमीन भी मात्र 20 लाख रुपये में मिल जाती है, लेकिन उसका इस्तेमाल सिर्फ और सिर्फ समर हाउस के तौर पर ही कर सकते हैं.

पोलैंड की राजधानी से मात्र 20 मिनट की दूरी

कुणाल के मुताबिक, इस जगह का नाम स्टोमिन है, जो पोलैंड की राजधानी वारसा से सिर्फ 20 मिनट की दूरी पर है. यहां कार से आते वक्त बाहर का नजारा देखते ही बनता है. यहां उनकी गर्लफ्रेंड जूलिया के दादाजी ने 15 साल लगाकर बिना किसी मजदूर और माली के एक कॉटेज खुद से बिल्ड किया है, जिसमें एक खूबसूरत गार्डन भी है, जहां अंगूर और बेरीज के पेड़ लगे हुए हैं. यानी सिर्फ एक आदमी ने सब कुछ किया.

'जमीन तब मिलेगी जब दूसरी जगह घर होगा'

कुणाल ने बताया कि स्टोमिन में सिर्फ समर हाउस या वीकेंड हाउस ही लोग खरीद सकते हैं. यहां परमानेंटली रहना गैरकानूनी है. जब लोग इस लॉकेशन पर जमीन खरीदने जाते हैं तो सरकार को बकायदा प्रूफ के साथ दिखाना पड़ता है कि आप यहां परमानेंटली नहीं रहने वाले हैं, और उसके लिए आपके पास दूसरी लॉकेशन पर मकान है.

'यहां 5 मीटर से ऊंचे कॉटेज नहीं बना सकते'

इतना ही नहीं, कुणाल ने बताया कि यहां 5 मीटर से ऊंचे कॉटेज भी नहीं बना सकते हैं. एक पड़ोसी ने गलती से 5.15 मीटर ऊंचा बना लिया था तो सरकार ने उसे छोटा करने या तोड़ देने के लिए मालिक को कहा था. कुणाल के मुताबिक, सरकार ऐसा इसीलिए करती है ताकि किसी की ऊंचे कॉटेज से पड़ोसी के घर में सनलाइट ब्लॉक न हो. सरकार का मानना है कि अगर कोई जगह शांति और सुकून के लिए बनी है तो वो वैसी ही रहनी चाहिए.

यहां देखें पूरा वीडियो:-

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन्स

कुणाल दत्त के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक इंस्टाग्राम पर करीब 3 मिलियन लोग देख चुके हैं. इस वीडियो को बहुत लोग खूबसूरत बता रहे हैं, जबकि कुछ इंडिया से इसे कंपेयर कर रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, 'भारत में स्थिति बिल्कुल अलग है. दूसरी इमारतें कई मंजिलों की हो सकती हैं और आपको अपने घर में कभी भी धूप नहीं मिल पाएगी. ये नियम यहां भी लागू होने चाहिए.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'मुझे ऐसा घर अपनी रिटायरमेंट लाइफ के लिए चाहिए, लेकिन क्या फायदा सरकार यहां रहने ही नहीं देगी.'

तीसरे यूजर ने लिखा, '20 लाख का समर हाउस? भाई जर्मनी में मुझे इतने रुपये में कार पार्किंग की जगह भी नहीं मिल रही.'

चौथी यूजर ने लिखा, 'वह सच में बहुत प्यारा दिन था. ऐसा लगा कि धरती पर सबसे अच्छी जगह वही है.'

यह वीडियो भी देखें:- अमेजन के जंगलों का 'टार्जन', नाम है चीको, 38 साल अकेले रहकर 3 जैगुआर को मारा; खड़ा किया खुद का 'सुपरमार्केट'

यह वीडियो भी देखें:- गिफ्ट पर 30 हजार खर्चा करने वाली Gen Z ने बताया गोवा में रहने का खर्च, बोलीं- 'पापा का घर है, 0 रेंट देती हूं'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kunal Dutt, Warsaw, Poland, Viral Video, Summer House
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com