समुद्री जीवों की अपनी एक अलग दुनिया होती है, जिसमें वे कई बार वे अठखेलियां करते नजर आते हैं, तो कभी पानी में अपने शिकार पर बुरी तरह से टूटते नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर आपने वाइल्ड लाइफ एनिमल के खतरनाक और इंट्रेस्टिंग वीडियो देखे होगे, जो कई बार दिल को छू जाते हैं, तो कभी हैरान कर देते हैं. बात अगर मगरमच्छ करें तो पानी के सबसे खतरनाक जीवों में से एक माने जाने वाला ये जीव अच्छे-अच्छों की बोलती बंद कर देता है. इसे देख शिकार के भी पसीने छूट जाते हैं, लेकिन अगर यही मगरमच्छ आपको मस्ती के मूड में नजर आए तो शायद आप भरोसा ना करे, लेकिन एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक मगरमच्छ और कछुआ पानी में तैरते हुए हाई फाइव करते नजर आ रहे हैं.
यहां देखिए वीडियो
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
वायरल हो रहे वीडियो में एक कछुए को मगरमच्छ के साथ तालाब में तैरते देखा जा रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. खास बात यह है कि कछुए को मगरमच्छ के बेहद करीब पहुंचकर हाई फाइव करते देखा गया है. आमतौर पर देखा जाए तो मगरमच्छ को काफी खूंखार जीव माना जाता है, जो पानी के अंदर अपने इलाके में किसी दूसरे जीव को जिंदा नहीं छोड़ता, लेकिन इस वीडियो में तो सब इसके उल्टा नजर आ रहा है.
VIDEO: जमीन में समाते लोगों को देख आपके पैरों तले भी खिसक जाएगी जमीन
वीडियो में एक कछुए और मगरमच्छ को तालाब को शेयर करते देखा जा सकता है. इस दौरान कछुआ बिना किसी डर के मगरमच्छ के आसपास तैरते देखा जा रहा है. वहीं अचानक से मगरमच्छ के ज्यादा ही करीब पहुंचते ही उसे हाई फाइव देते नजर आता है, जिसे देख हर किसी की आंखें फटी की फटी रह गई हैं.
सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब देखा और पसंद किया जा रहा है. इंस्टाग्राम पर अब तक इस वीडियो को 2.6 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वहीं 2 लाख से ज्यादा यूजर्स ने इस वीडियो को लाइक किया है. वीडियो को देखकर यूजर्स भी दंग हैं और इस पर बढ़चढ़ कर अपने रिएक्शन कमेंट करते नजर आ रहे हैं.
मोनोटोन आउटफिट में नजर आईं कियारा आडवाणी, रश्मिका मंदाना भी पहुंची मुंबई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं