मराठी गाने गुलाबी साड़ी का ट्रेंड जोरों पर है, जो आम लोग ही नहीं, बल्कि सेलिब्रेटीज के भी सिर चढ़ कर बोल रहा है. आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस के कुछ खिलाड़ी भी इस ट्रेंड का हिस्सा बन चुके हैं और फिल्म एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भी इस ट्रेंड से खुद को बचा नहीं सकीं. कोरियोग्राफर, डायरेक्टर रेमो ने भी इस ट्रेंड के साथ कदमताल की है, लेकिन एक बच्चा इन सब पर भारी पड़ गया, जिसने इस गाने का ऐसा रीमिक्स तैयार किया, जिसे सुनकर यूजर्स उसकी तारीफ करते नहीं थक ही रहे हैं. इसके साथ ही उसे बड़े बड़े रैपर के लिए खतरा बता रहे हैं.
ट्रेंड में शामिल हुआ नया रीमिक्स
गुलाबी साड़ी गाना जबरदस्त तरीके से ट्रेंड पर हैं. इस ट्रेंड में एक बच्चे ने धांसू एंट्री मारी है. आम रील्स में गुलाबी साड़ी के बोल पर ही सेलिब्रेटी या आम लोग एक्ट कर रहे हैं और इस ट्रेंड को हिट बना रहे हैं, लेकिन इस बच्चे ने ऐसा नहीं किया, बल्कि ये बच्चा गाने की पंक्तियों के बीच रैप सॉन्ग गा रहा है. बच्चे का अंदाज ऐसा है कि, वो एक मंझा हुआ रैपर नजर आ रहा है, जो पूरे स्वैग के साथ अपनी लाइने गा रहा है. इस सॉन्ग को सुनकर यूजर्स ने लिखा कि, बच्चा एमसी स्टेन जैसे रैपर पर भारी पड़ गया. एक यूजर ने लिखा कि, ये बच्चा कमाल का है. एसआर इंक नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर हुए इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तीस लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
ये है ओरिजिनल गाना
अब ये भी जान लीजिए कि ये गाना कौन सा है. ये एक मराठी गाना है, जिसे गाया है संजू राठौर ने. गाने का वीडियो डायरेक्शन और लिरिक्स राइटिंग का काम भी संजू राठौर ने ही किया है. यूट्यूब के ऑफिशियल चैनल पर, खबर लिखे जाने तक, तीन करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
ये Video भी देखें: गजब तरकीब! घर में घुसे बंदरों के हमले से 13 साल की निकिता ने ऐसे बचाई मासूम की जान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं