Social Media पर रोज़ कोई न कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है. आज भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके अंदर का इंसान जग जाएगा. दरअसल, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स कुत्ते की जान बचाने के लिए अपनी ज़िंदगी दांव पर लगा दे रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स बहुत ही ज़्यादा भावुक हो रहे हैं और इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
देखें वायरल वीडियो
-
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit 2026 : भविष्य में बेहतर होंगे भारत-पाक रिश्ते? क्या बोले Jaishankar?
इस वायरल हो रहे वीडियो क्लिप को RVCJ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स अपनी जान की परवाह किए बगैर एक कुत्ते की जान बचा रहा है. वीडियो किसी रेलवे स्टेशन का है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स पटरियों पर कूद गया और कुत्ते को उठाकर प्लेटफॉर्म पर इंतजार कर रहे लोगों को सौंप दिया. ये सब उस समय में हुआ, जब सामने से ट्रेन आ रही थी और इस बीच, आदमी कुत्ते को बचाने में कामयाब रहा. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुत्ते को बचा रहे इस शख्स के ट्रेन बहुत पास पहुंच चुकी है. बावजूद इसके इस व्यक्ति ने अपनी जान की परवाह किए बिना इस बेजुबान की जान बचाई. इसके बाद, लोगों ने उस व्यक्ति को पटरियों से प्लेटफॉर्म पर चढ़ने में मदद की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं