विज्ञापन
This Article is From Apr 07, 2020

लॉकडाउन में लड़के ने अजीबोगरीब तरह से मनाया जन्मदिन, देखकर आपकी भी छूट जाएगी हंसी... देखें TikTok Video

टिकटॉक (TikTok) पर कोरोनावायरस (CoronaVirus) के बीच एक बर्थडे सेलिब्रेशन (Birthday Celebration) का वीडियो वायरल (TikTok Viral Video) हो रहा है, जिसको देखकर आप भी हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे. 

लॉकडाउन में लड़के ने अजीबोगरीब तरह से मनाया जन्मदिन, देखकर आपकी भी छूट जाएगी हंसी... देखें TikTok Video
TikTok Viral Video: शख्स ने अजीबोगरीब तरह से मनाया अपने बर्थडे...

कोरोनावायरस (CoronaVirus) का प्रकोप पूरी दुनिया में फैल चुका है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों को खुद को घर पर ही रहने को कहा है. चीन, इटली, स्‍पेन और ईरान जैसे देशों के बाद अब विश्‍व महाशक्ति अमेरिका भी कोरोना के कहर के कारण हलकान है. अमेरिका में कोरोना के प्रभावितों की संख्‍या में लगातार इजाफा हो रहा है. लोग नए वायरस के आगे प्रसार को रोकने के लिए अपने परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों से सामाजिक रूप से दूरी बनाए हुए हैं. 

इसके बीच, लोग शादी और जन्मदिन को अनोखे अंदाज में मनाते नजर आ रहे हैं. उनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. टिकटॉक (TikTok) पर कोरोनावायरस (CoronaVirus) के बीच एक बर्थडे सेलिब्रेशन (Birthday Celebration) का वीडियो वायरल (TikTok Viral Video) हो रहा है, जिसको देखकर आप भी हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे. 

ट्विटर पर मजेदार टिकटॉक वीडियो को शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स केक के सामने मास्क लगाकर बैठा है. मोमबत्ती को फूकने की जगह वो हेयरड्रायर से मोमबत्तियों को बुझाता है. सामने कई लेपटॉप रखे हैं, जिसमें उनके दोस्त वीडियो कॉल पर नजर आ रहे हैं. वो उनके लिए बर्थडे सॉन्ग गा रहे हैं. 

देखें Video:

इस वीडियो को ट्विटर पर 5 अप्रैल को पोस्ट किया गया है. जिसके अब तक 4.8 मिलियन व्यूज हो चुके हैं. साथ ही 2 लाख से ज्यादा लाइक्स और 78 हजार बार रि-ट्वीट किया जा चुके है. जिनका बर्थडे मार्च और अप्रैल में आता है, उन्होंने अपना बर्थडे ऐसे ही मनाया. जून वाले भी कुछ नए तरीके से अपना बर्थडे सेलिब्रेशन प्लान कर रहे हैं. 

ट्विटर पर लोगों ने इस वीडियो पर ऐसे रिएक्शन्स दिए हैं....

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TikTok Viral Video, CoronaVirus Lockdown, Birthday During CoronaVirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com