विज्ञापन
This Article is From Feb 14, 2020

जंगल में मस्ती कर रहे थे शेर के बच्चे, गुस्से में दौड़ती आई मां और फिर हुआ ऐसा... देखें Viral Video

सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसको देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. शेरनी (Tigress) ने मस्ती कर रहे अपने बच्चों को फटकार लगाई.

Also Read in
जंगल में मस्ती कर रहे थे शेर के बच्चे, गुस्से में दौड़ती आई मां और फिर हुआ ऐसा... देखें Viral Video
जंगल में मस्ती कर रहे थे शेर के बच्चे, गुस्से में दौड़ती आई मां और फिर...

सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसको देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. शेरनी (Tigress) ने मस्ती कर रहे अपने बच्चों को फटकार लगाई और दोनों को मस्ती करने से रोका. सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है. 

रियल और फेक न्यूज के फर्क को बताने के लिए असम पुलिस ने लिया मीम का सहारा, पसंद किया जा रहा ये ट्वीट...

वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''फाइनल गुडबाय, यह दो नर शावकों के लिए अपनी मां को छोड़ने और खुद का क्षेत्र स्थापित करने का समय है. 18 महीने तक शावक जानता है कि कैसे अपने दम पर शिकार करना है लेकिन मां के साथ अभी भी 2.5 साल रह सकता है. यहां मां एक बच्चे को धक्का देकर दूर भेजने की कोशिश करती है, ताकी वो अपना खुद का क्षेत्र स्थापित कर सके.''

15 फुट ऊंचे पोल से गिरने के बाद भी डांस करती रहीं डांसर, देखें VIDEO

देखें VIDEO:

30 सेकंड का ये वीडियो तेजी से ट्विटर पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि शावकों बार-बार एक-दूसरे पर पलटवार करते है लेकिन जब उनकी मां उन्हें डांटती है तो वे डर जाते हैं. 11 फरवरी को शेयर हुए इस वीडियो के 17 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. साथ ही हजार से ज्यादा लाइक्स और 300 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Tiger, Tiger Cubs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com