विज्ञापन

इंडियन स्टूडेंट ने 1 मिनट में बताया चीन और भारत की ट्रेनों का अंतर, लोग देने लगे एंटी-नेशनल का ताना

डिजिटल कंटेंट क्रिएटर सैयद शान आलम ने चीन और भारत की ट्रेनों में सफर करने के बाद अपना एक्सपीरियंस एक वीडियो के जरिए शेयर किया है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को ये कंपेरिजन पसंद नहीं आ रहा है.

इंडियन स्टूडेंट ने 1 मिनट में बताया चीन और भारत की ट्रेनों का अंतर, लोग देने लगे एंटी-नेशनल का ताना
सैयद शान आजकल शीआन शहर में रह रहे हैं.
Instagram@syedshanalig

Viral Video: उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के बाद पीएचडी करने चीन गए सैयद शान आलम ने 12 घंटे पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे 1 मिनट के अंदर भारत और चीन की ट्रेनों का अंतर बताते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में उन्होंने ट्रेन के अंदर की सफाई और वॉशरूम सुविधाओं की तुलना की है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है और लोग उन्हें 'एंटी-नेशनल' होने का ताना देने लगे हैं.\

वीडियो में सैयद ने क्या कहा?

59 सेकंड के इस वीडियो में सैयद शान ने कहा, 'मैंने दोनों ही देशों की एक नॉर्मल ट्रेन में सफर करने के बाद उनका कंपेरिजन किया है. एक तरफ इंडिया की ट्रेनों में टॉयलेट बहुत गंदे मिले, वहीं चीन की ट्रेन एकदम चका-चक नजर आए. वहीं दूसरी ओर, जब सभी पैसेंजर्स ट्रेन से उतर गए तब भी चीन की ट्रेन एकदम साफ नजर आई, जबकि भारतीय ट्रेन में लोग खाने-पीने के बाद कचरा वहीं छोड़कर चले गए.'

सैयद ने आगे कहा, 'इंडिया की ट्रेनों में आप खिड़की और दरवाजा खोल सकते हैं, हाथ बाहर निकाल सकते हैं. लेकिन चीन की ट्रेन में खिड़की नहीं खुलती. ट्रेन के गेट भी स्टेशन पर पहुंचने के बाद स्पेशल गार्ड ही खोलते हैं. इतना ही नहीं, इंडिया की ट्रेनों में टॉयलेट खाली या नहीं, ये वहां जाकर ही चेक करना पड़ता है. जबकि चीन की ट्रेनों में ऐसा लाइटिंग सिस्टम लगा जिससे आप अपनी सीट पर बैठे-बैठे यह देख सकते हैं कि टॉयलेट खाली या नहीं.' वीडियो के आखिर में सैयद ने कहा कि भारती ट्रेनों में अभी काफी सुधार करने की जरूरत है.

यहां देखें पूरा वीडियो:-

'लोग तुम्हें एंटी-नेशनल कहेंगे'

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के कमेंट बॉक्स में लोग अलग-अलग रिएक्शन्स दे रहे हैं. कुछ यूजर्स चीन और इंडिया के बजट के बारे में बताकर सफाई दे रहे हैं, जबकि कुछ सैयद को एंटी-नेशनल होने का ताना दे रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, 'इस वीडियो को देखने के बाद लोग कहेंगे कि तुम भारत-विरोधी और राष्ट्र-विरोधी हो.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'कुछ ठीक करने की जरूरत नहीं है. सपने बहुत देख लिए. अब घर आ जाओ.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'वीडियो अच्छा है. तुम चीन में ही सेटल हो जाओ.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'चीन का रेल बजट 100 अरब से ज्यादा और भारत का 35 अरब. उनकी अर्थव्यवस्था हमसे 5 गुना ज्यादा है. तुलना का कोई आधार ही नहीं है.'

यह भी पढ़ें:- रोमानिया की महिला ने बताया भारत में रहने का एक्सपीरियंस, बोलीं- '7 चीजों में यूरोप से बेहतर है इंडिया'

यह भी पढ़ें:- 9 साल भारत में रहने वाली डच महिला ने दिखाई देश की असली तस्वीर, लोग बोले- इससे अच्छा कोई नहीं समझा सकता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railways, China Railway, Indian Student, Viral Video, Study Abroad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com