सोशल मीडिया पर रोज़ कोई न कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है. इन वीडियोज़ को देखने के बाद हमें खुशी मिलती है. कई बार तो ऐसा होता है कि हम इन वीडियोज़ को देखते हैं तो पूरी तरह से चौंक जाते हैं. अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स रोड पर बड़े ही आराम से साइकिल चलाते हुए आगे बढ़ता है, तभी झाड़ी में छिपे हुए तेंदुए उस शख्स पर हमला कर देता है. सिर्फ 2 सेकंड के अंदर ही तेंदुआ वहां से भाग जाता है. सोशल मीडिया पर इश वीडियो को देखने के बाद लोग पूरी तरह से चौंक जा रहे हैं.
देखें दिल दहला देने वाला वीडियो
That cyclist not able to believe on his luck !! @Independent pic.twitter.com/WVbDCMEpX6
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) June 15, 2022
-
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
NDTV World Summit 2026 : 'जब तक समझौता हो ना जाए...' रूस-अमेरिका तेल डील पर क्या बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर? -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स पर एक तेंदुआ हमला कर देता है. इस वीडियो को देखने के बाद यूज़र्स बहुत ही ज्यादा हैरान हो गए हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वन विभाग के अधिकारी प्रवीण कासवान ने शेयर किया है. उन्होंने इसके साथ एक कैप्शन भी दिया है. कैप्शन में उन्होंने लिखा है- इस शख्स को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि वो बच गया है.
इसके साथ प्रवीण कासवान ने एक ऐर जानकारी साझा की है. उन्होने लिखा है- तेंदुए हर जगह आसानी से रह सकते हैं. खेतों में, गन्ने के खेतों में, जंगलों में पहाड़ियों पर आसानी से रह सकते हैं. कई बार इंसान सुरक्षित हो जाता है मगर कई बार ऐसा होता है कि इंसान बच नहीं पाता है.
देखें वायरल वीडियो- सारा अली खान पिलेट्स क्लास के बाहर हुईं स्पॉट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं