बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने बहुत कम उम्र में अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों में खास जगह बना ली. इन्हीं में से एक नाम जायरा वसीम का भी है. आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जायरा ने पहली ही फिल्म से दर्शकों का ध्यान खींच लिया था. उनकी अदाकारी को खूब सराहा गया और उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म के लिए उन्होंने करीब 19 हजार लड़कियों के साथ ऑडिशन दिया था और किस्मत से मौका उनकी झोली में आ गिरा. जायरा के लिए फिल्म एक गोल्डन चांस थी जिसे सक्सेसफुल बनाने के लिए उन्होंने जी तोड़ मेहनत की थी. यही वजह है कि उन्होंने पहली ही फिल्म से पहचान बना ली थी.
इसके बाद जायरा ने 'सीक्रेट सुपरस्टार' में काम किया. दंगल के बाद सीक्रेट सुपरस्टार भी सुपर हिट रही. इसके बाद जायरा की द स्काई इज पिंक आई. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल नहीं रही लेकिन ओटीटी पर लोगों को पसंद आई. जायरा का करियर ठीक रफ्तार से आगे बढ़ रहा था लेकिन तभी उन्होंने बॉलीवुड छोड़ने का फैसला लेकर सभी को हैरान कर दिया.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
26 साल की जायरा ने कम उम्र में पा लिया स्टारडम
जायरा वसीम का जन्म 23 अक्टूबर 2000 को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हुआ था. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई भी कश्मीर में ही की. जायरा को बचपन से ही एक्टिंग में दिलचस्पी थी. स्कूल में पढ़ाई के दौरान उन्हें अपना ये टैलेंट दिखाने का मौका मिला और यहीं से उनके फिल्मी सफर की नींव पड़ी. एक इंटरव्यू में जायरा ने बताया था कि जब वह आठवीं क्लास में थीं, तब उन्होंने स्कूल के एक नाटक में हिस्सा लिया था. इसी दौरान उनके प्रिंसिपल को भी एहसास हुआ कि वह अच्छी एक्टिंग कर सकती हैं. बाद में जब कश्मीर में एक कास्टिंग डायरेक्टर आए, तो उनके प्रिंसिपल ने जायरा का नाम सुझाया. इसके बाद उन्हें एड फिल्मों में काम करने का मौका मिला. उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के मोबाइल फोन और टाटा स्काई जैसे ब्रांड के कमर्शियल में भी काम किया.
जायरा वसीम के करियर का सबसे बड़ा मोड़ साल 2016 में आया, जब उन्हें आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में काम करने का मौका मिला. यह फिल्म पहलवान महावीर सिंह फोगाट और उनकी बेटियों के जीवन पर बेस्ड थी. फिल्म में जायरा ने गीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाया था. उन्होंने अपने किरदार को जिस सहजता और मेहनत के साथ पर्दे पर उतारा, उसने उन्हें कम उम्र में ही स्टार बना दिया.

'दंगल' बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ी सफल फिल्म साबित हुई. इस फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग के लिए जायरा को साल 2017 में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला. इतनी कम उम्र में यह सम्मान हासिल करना उनके करियर की बड़ी अचीवमेंट थी. 'दंगल' की सक्सेस के बाद जायरा वसीम ने साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' में काम किया. इस फिल्म में भी उनके साथ आमिर खान नजर आए थे. फिल्म में जायरा ने इंशिया नाम की एक लड़की का किरदार निभाया, जो गायिका बनना चाहती है, लेकिन परिवार की बंदिशों के कारण अपने सपने पूरे नहीं कर पाती.
फिल्म में एक लड़की के संघर्ष, उसके सपनों और उन्हें पूरा करने की जिद को दिखाया गया था. जायरा ने अपनी एक्टिंग से इस किरदार को जिंदा कर दिया. दर्शकों को उनकी अदाकारी काफी पसंद आई और फिल्म ने अच्छी सक्सेस हासिल की. साल 2019 में जायरा वसीम प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर के साथ फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आईं. यह फिल्म उनके करियर की तीसरी बड़ी फिल्म थी. इसमें उन्होंने आयशा चौधरी का किरदार निभाया था. फिल्म में उनकी एक्टिंग को तारीफ मिली, लेकिन इसी साल उन्होंने ऐसा फैसला लिया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया.

जायरा ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान किया. उन्होंने लिखा कि एक्टिंग के क्षेत्र में आने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि उनका रिश्ता अपने धर्म और ईमान से प्रभावित हो रहा है. वह अपने काम से खुश नहीं थीं और उन्हें लगने लगा था कि यह रास्ता उन्हें इस्लाम से दूर ले जा रहा है. इसलिए उन्होंने अपने विश्वास के मुताबिक फिल्मी दुनिया से अलग होने का फैसला किया.
उनके इस फैसले पर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई. कुछ लोगों ने उनके फैसले का समर्थन किया, जबकि कई लोगों ने सवाल भी उठाए. हालांकि, जायरा ने अपने फैसले पर कायम रहते हुए फिल्मों से दूरी बना ली. फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बाद भी जायरा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं. वह इंस्टाग्राम पर अक्सर मोटिवेशनल कोट्स शेयर करती हैं. साल 2025 में उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपने निकाह के बारे में भी बताया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं