करवाचौथ का मौका सुहागिनों के लिए बहुत ही खास होता है. पति की लंबी उम्र और खुशहाली से जुड़ा ये व्रत बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है. इसकी खास तैयारी की जाती है. जश्न सा माहौल होता है. शादीशुदा महिलाएं सजती-संवरती हैं सोलह श्रृंगार करती हैं, चूड़ियां पहनती हैं, मेहंदी लगाई जाती है. आल्ते से सजे सुंदर पैरों में चमक रही पायल. अब सोचिए कि मौका इतना खास है. महिलाएं और श्रृंगार की बात हो और किसी फिल्म में इस पर गाना ना बने ऐसा कैसे हो सकता है. बिल्कुल ऐसा हुआ भी नहीं है. 80 के दशक से लेकर आज तक ये त्योहार फिल्मों का हिस्सा रहा है और इस पर अलग अलग तरह के गाने बने. कभी इमोशन, कभी रोमांटिक तो कभी यादों से सजे. ऐसे ही एक गाने बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं.
हम करवाचौथ से जुड़े जिस गाने से आपको आज रूबरू करवा रहे हैं वह 1993 में आई सैफ अली खान और ममता कुलकर्णी की फिल्म आशिक आवार में था. इस गाने के बोल थे 'चांद और पिया' और पूरा माहौल करवाचौथ के इर्द गिर्द था. हाथ में पूजा की थालियां लिए सभी महिलाएं चांद और अपने पति के आने का इंतजार करती नजर आ रही हैं.
-
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह
इस गाने के बोल हैं 'ए काश देखूं मैं आज की रात, ए काश देखूं मैं आज की रात चांद और पिया दोनों एक साथ' इससे साफ है कि पत्नी आज के दिन अपने पति का इंतजार करते हुए उसका और चांद का चेहरा एक साथ देखना चाहती है. खासतौर से फिल्म में नजर आईं रीता भादुरी (गायत्री) फिल्म में अपने पति पंकज धीर (रणवीर) के इंतजार में भावुक नजर आती हैं. गाने में इसी सीन को पूरा किया गया है. लंबे समय से बिछड़े हुए गायत्री और रणवीर करवाचौथ के त्योहार पर मिल जाते हैं.
करवाचौथ के माहौल पर ये दिल छू लेने वाला गाना आनंद बख्शी ने लिखा था. इसका म्यूजिक लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने तैयार किया था. इनकी मेहनत पर चार चांद लगा गई साधना सरगम की आवाज. साधना ने इसे इस अंदाज में गाया कि म्यूजिक लवर्स के दिल में उतर गया और आज इतने साल बाद भी करवाचौथ की गेट टुगेदर में जरूर बजता है. खासतौर पर लाल साड़ी, मांग में सिंदूर, पैरों में बिछिया, हथेलियों पर सुंदर मेहंदी, चूड़ियों से भरे हाथ और मांग में सिंदूर सजाकर हर किसी महिला की यही ख्वाहिश होती है कि पर्व के इस खास मौके पर उसका पति साथ हो और वो चांद और पिया दोनों की सूरत साथ साथ देखे.
चांद और पिया गीत के बोल कुछ इस तरह हैं
ए काश देखूं मैं आज की रात
ए काश देखूं मैं आज की रात चांद और पिया दोनों एक साथ
ए काश देखूं मैं आज की रात
ए काश देखूं मैं आज की रात चांद और पिया दोनों एक साथ
ए काश देखूं मैं आज की रात
साजन की लंबी उम्र के लिए
साजन की लंबी उम्र के लिए सातों जन्म मैंने अपने दिए
मांगा यही जोड़ के अपने हाथ
मांगा यही जोड़ के अपने हाथ चांद और पिया दोनों एक साथ
ए काश देखूं मैं आज की रात
ए काश देखूं मैं आज की रात
दोनों के एक साथ दर्शन करूं
दोनों के एक साथ दर्शन करूं पूजा के ये फूल अर्पण करूं
तारों की ऐसे निकले बारात
तारों की ऐसे निकले बारात चांद और पिया दोनों एक साथ
ए काश देखूं मैं आज की रात
ए काश देखूं मैं आज की रात चांद और पिया दोनों एक साथ
ए काश देखूं मैं आज की रात
ए काश देखूं मैं आज की रात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं