वैसे तो हाथी काफी शांत स्वभाव के होते हैं, लेकिन जब उन्हें गुस्सा आता है तो तबाही मचा देते हैं. हाथी के तबाही मचाने के कई वीडियो आपने भी सोशल मीडिया पर वायरल होते देखे होंगे, जिसमें कभी वे बस को पलटते दिखाई देते हैं, तो कभी टूरिस्ट कार पर हमला बोलते दिखाई देते हैं. हाल ही सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हाथी काफी गुस्से में नजर आ रहा है. हाथी के गुस्से से बचने के लिए एक शख्स यहां-वहां भागता दिखाई दे रहा है.
यहां देखें वीडियो
Aa haathi mujhe maar moment !☺️????????????????@ParveenKaswan @SudhaRamenIFS @susantananda3 @ipsvijrk pic.twitter.com/7JdeDhIknE
— Rupin Sharma (@rupin1992) April 19, 2022
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
'आ हाथी मुझे मार मोमेंट'
इस वीडियो को रुपिन शर्मा नाम के एक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है 'आ हाथी मुझे मार मोमेंट'. वीडियो में आप देख सकते हैं कि रोड पर कुछ कारें खड़ी है, तभी अचानक एक हाथी सड़क के दूसरी ओर खड़े एक व्यक्ति की तरफ दौड़ता है. हाथी से बचने के लिए वो व्यक्ति बहुत ही तेजी से इधर-उधर भागता है और कार के पास पहुंचता है. इसके बाद हाथी बिना किसी को नुकसान पहुंचाएं, वहां से जंगल में चला जाता है. अब यह शख्स कार से नीचे क्यों उतरा था, इस बात का कोई जवाब नहीं मिल सका है. कमेंट बॉक्स में एक यूजर ने इस वीडियो के सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल के होने का दावा किया है.
बंदूक की जगह हाथों में नजर आया गिटार, पुलिस जवान की सुरीली आवाज सुनकर दंग रह जाएंगे आप
किस्मत अच्छी थी, इसलिए बच गई जान
इस वीडियो को देखकर आप भी सोच रहे होंगे कि उस व्यक्ति की किस्मत अच्छी थी, इसलिए उसकी जान बच गई वरना उसका अंजाम बहुत खतरनाक भी हो सकता था. एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'द वाइल्ड एनिमल वॉज मोर ह्यूमन देन द ह्यूमन्स. सी द एंड.' यानी जंगली जानवर इंसानों से ज्यादा मानवीय होते हैं. अंत देखें. एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वॉव इट्स सो डेंजरस'. यानी ये काफी खतरनाक था. दरअसल, जंगल इन जानवरों का कुदरती घर है, लेकिन इंसानों की इन जानवरों के इलाकों में घुसपैठ लगातार बढ़ती जा रही है. यही वजह है कि जानवरों और इंसानों के बीच टकराव की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. बीते दिनों भी इसी तरह का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक हाथी ने बस का रास्ता रोक लिया था. इस बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे. हाथी ने बस की विंड शील्ड को थोड़ा नुकसान पहुंचाया था और वो जंगल में वापस चला गया था.
जब आलिया-रणबीर की शादी की तस्वीर में फैन ने ऋषि कपूर को किया फोटोशॉप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं