विज्ञापन
This Article is From Jun 22, 2021

मां ने की बेटी की पिटाई तो कुत्ते को आया गुस्सा, गले लगाकर यूं बचाया, लोग बोले- "यही सच्चा प्यार है", देखें VIDEO

कहते हैं कि कुत्ता सबसे वफादार जानवर होता है. वायरल वीडियो ( Dogs Viral Video) में अपनी मालकिन के लिए कुत्ते का प्यार और लगाव देखकर किसी का भी दिल भर आएगा.

मां ने की बेटी की पिटाई तो कुत्ते को आया गुस्सा, गले लगाकर यूं बचाया, लोग बोले- "यही सच्चा प्यार है", देखें VIDEO
मां करने लगी बेटी की पिटाई तो कुत्ते को आया गुस्सा.
नई दिल्ली:

कहते हैं कि कुत्ता (Dogs) सबसे वफादार जानवर होता है. अपने मालिक से वफा करने के लिए वह अपनी जान भी जोखिम में डाल देता है. कुत्तों की वफादारी के कई किस्से आपने सुने और पढ़े होंगे. लेकिन इस वायरल वीडियो ( Dogs Viral Video) में अपनी मालकिन के लिए कुत्ते का प्यार और लगाव देखकर किसी का भी दिल भर आएगा.

वायरल वीडियो (Viral Video)  में आप देख सकते हैं कि एक महिला कुत्ते को दिखाने के लिए अपनी बेटी को छड़ी से मारने की एक्टिंग करती है. कुत्ते को लगता है कि वह उसे सच में मार रही है. लड़की को महिला की पिटाई से बचाने के लिए कुत्ता लड़की को कसके जकड़ लेता है, ताकि उसकी मां उसे मार नहीं पाए. इसके साथ ही कुत्ता महिला के हाथ से छड़ी गिराने की कोशिश भी करता है. 

यहां देखें वीडियो

कुत्ते को इतनी ईमानदारी से लड़की को बचाता देखकर महिला और लड़की दोनों खुशी से मुस्कुराने लगते हैं और लड़की प्यार से कुत्ते को गले लगा लेती है. 

लड़की और कुत्ते के बीच का यह प्यारा रिश्ता और बॉन्ड देखकर किसी का भी दिल भर सकता है. 

दिल को छूने वाला यह वीडियो dogsopediaa नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर रील में अपलोड किया गया है. इस वीडियो पर अब तक 13 लाख व्यूज़ आ चुके हैं. 

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर कहा, "यह सच्चा प्यार है."

एक अन्य यूजर ने लिखा, "यह प्यार अनमोल है."

एक अन्य यूजर ने भी लिखा, "यही सच्चा प्यार होता है."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Dogs Protect Girl From Her Mother, Latest Video, Dogs Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com