Viral Video: उत्तराखंड के उधर सिंह नगर से शुक्रवार को जंगल सफारी के दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. 19 सेकंड के इस वीडियो में एक हाथी टाइगर के पीछे दौड़कर उसे भगाते हुए नजर आ रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हाथी एक पेड़ के पत्ते खा रहा होता है. तभी अचानक उसके पीछे से एक टाइगर झाड़ियों से निकलता है.
चिंघाड़ते हुए टाइगर की तरफ दौड़ा हाथी
आवाज सुनकर जैसे ही हाथी पीछे मुड़कर टाइगर को देखता है, वो गुस्से में चिंघाड़ते हुए उसकी तरफ दौड़ पड़ता है. हाथी को अपनी तरफ आता देख टाइगर भी डर जाता है और अपनी जान बचाने के लिए जल्दी से सामने वाली झाड़ियों में घुस जाता है. इसके बाद हाथी वहीं रुक जाता और जोर-जोर से चिंघाड़ने लगता है. इसी पूरी घटना को कुछ दूरी पर खड़ी जीप में बैठकर चुपचाप बैठकर लोग देख रहे होते हैं.
तराई पश्चिम वन प्रभाग के फोटो जोन की घटना
तराई पश्चिम वन प्रभाग के फाटो टूरिस्ट जोन में हुई इस घटना का पूरा वीडियो पर्यटक अपने कैमरे में कैद कर लेते हैं और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देते हैं. हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है, जब जंगल सफारी के दौरान का कोई वीडियो वायरल हुआ हो. राजस्थान और उत्तराखंड की फेमस सफारियों के दौरान ऐसे रोमांचक वीडियो लगातार सामने आते रहते हैं, जो लोगों को खूब पंसद आते हैं.
यह भी पढ़ें | कनॉट प्लेस में है भारत की सबसे पुरानी किताबों की दुकान, 10 रुपये किराए पर ली, आज 50 करोड़ से ज्यादा कीमत
यह भी पढ़ें | कौन हैं तेजस सुदर्शन? जिन्होंने चेन्नई मेट्रो में 90 सेकंड के अंदर पीएम मोदी को समझाए अपने 2 एआई प्लान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं