विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2022

तोते को मारने ही जा रही थी बिल्ली तभी नज़र पड़ गई,उसके बाद जो हुआ वो देख आप हंस देंगे

सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियोज़ वायरल होते रहते हैं. आज भी एक वीडियो बहुत तेज़ी से वायरल हुआ है. वायरल वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे. दरअसल, मामला ही ऐसा है जिसे देखना बेहद ज़रूरी है.

तोते को मारने ही जा रही थी बिल्ली तभी नज़र पड़ गई,उसके बाद जो हुआ वो देख आप हंस देंगे

सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियोज़ वायरल होते रहते हैं. आज भी एक वीडियो बहुत तेज़ी से वायरल हुआ है. वायरल वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे. दरअसल, मामला ही ऐसा है जिसे देखना बेहद ज़रूरी है. ये तो हम सभी जानते है ंकि बिल्ली बहुत ही नटखट होती है. इसी वजह से लोग बिल्ली मौसी को बेहद पसंद करते हैं. बिल्ली मौसी और तोतामल का एक वीडियो बहुत ही वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लोग बहुत ज़्यादा पसंद कर रहे हैं.

वायरल वीडियो देखें

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तोता मल बैठा हुआ है. उसके ठीक नीचे बिल्ली मौसी खड़ी रहती है. बिल्ली मौसी देखती है कि तोता मल दूसरे तरफ देख रहा है, तभी वो मारने के लिए एक पैर आगे बढ़ाती है. ठीक उसी समय तोते की नज़र बिल्ली मौसी की तरफ पड़ जाती है. इसके बाद बिल्ली मौसी खिसियानी बिल्ली बन जाती है. इस वीडियो में बिल्ली का रिएक्शन देखने के बाद आपको ख़ूब हंसी आएगी.

वायरल वीडियो को buitengebieden_ नाम के ट्विटर यूज़र ने शेयर किया है. इस वीडियो को 12 लाख से ज़्यादा लोगों ने देखा है, वहीं हज़ारों लोगों ने कमेंट किया है. इस वायरल वीडियो पर एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- वाकई में दिल को छू लेने वाला वीडियो है, कसम से बहुत मज़ा आ रहा है. वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट करके कहा- क्या जबर्दस्त वीडियो है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Animal Funny Video, Viral Video, Trending Video, Human Story, Parrot Funny Video, Cat Funny Video, Parrot And Cat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com