Classroom Me Teacher Ka Dance: रील के इस जमाने में आज डांस से जुड़े एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो कभी हंसा-हंसाकर लोटपोट कर रहे हैं, तो कभी थिरकने को मजबूर कर रहे हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो लोगों को अपना दीवाना बना रहा है, जिसमें बैंगनी रंग की साड़ी पहने एक महिला क्लासरूम के अंदर भोजपुरी गाने पर डांस करती नजर आ रही है.
भोजपुरी गाने पर महिला का डांस
क्लासरूम में डांस कर रही एक महिला का वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर जमकर ट्रेंड कर रहा है, जिसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है. वीडियो पर लिखी लाइन के मुताबिक, डांस कर रही महिला टीचर है. वीडियो में भोजपुरी गाने पर महिला बिंदास अंदाज में पूरी एनर्जी के साथ धमाकेदार डांस करती नजर आ रही है. उन्हें डांस करता देख क्लास में मौजूद तमाम लड़कियां भी उनके लिए तालियां बजाती दिख रही हैं. इस वीडियो में यजूर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वीडियो को देख चुके कुछ लोग जहां डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं. वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि, शिक्षा के मंदिर में टीचर को अपनी मर्यादा में रहकर ही कुछ भी करना चाहिए.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
यहां देखें वीडियो
क्लासरूम में डांस
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को vishoo_50 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 44 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो के सबटाइटल में लाफ्टर इमोजी के साथ यूजर ने लिखा है, आज कल की मैडम. वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा, देख रहा विनोद. दूसरे यूजर ने लिखा, क्लासरूम पढ़ने के लिए होता है मैडम, ये सब करने के लिए नहीं. तीसरे यूजर ने लिखा, अब मैडम भी इंस्टा पर डांस करने लगी. चौथे यूजर ने लिखा, ऐसी चीजों पर लगाम लगनी चाहिए.
ये भी देखें:-बच्ची के डांस ने सोशल मीडिया पर उड़ा दिया गर्दा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं