विज्ञापन

आप घर में कितना सोना रख सकते हैं? पुरुष और महिलाओं के लिए लिमिट तय, जानें कानूनी नियम

Gold Storage Limit and Rules: शादी-ब्याह, त्योहारों या पारिवारिक अवसरों पर लोग बड़े पैमाने पर सोना खरीदते और जमा करते हैं. ऐसे में सवाल आता है कि आखिर कानूनन या इनकम टैक्स के नियमों के अनुसार घर में कितना सोना रखना वैध है

आप घर में कितना सोना रख सकते हैं? पुरुष और महिलाओं के लिए लिमिट तय, जानें कानूनी नियम
Gold Storage Limit and Rules
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • नियम के तहत घर में सोना कितना रख सकते हैं.
  • पुरुष और महिलाओं के लिए सोना रखने की लिमिट.
  • इनकम टैक्स कब सोना जब्त कर सकता है.

Gold Storage Limit and Rules: भारत में सोने को केवल आभूषण के रूप में ही नहीं, बल्कि सबसे सुरक्षित और मजबूत निवेश के रूप में भी देखा जाता है. शादी-ब्याह, त्योहारों या पारिवारिक अवसरों पर लोग बड़े पैमाने पर सोना खरीदते और जमा करते हैं. ऐसे में सवाल आता है कि आखिर कानूनन या इनकम टैक्स के नियमों के अनुसार घर में कितना सोना रखना वैध है और क्या इसके लिए किसी सीमा का निर्धारण किया गया है? घर में सोना रखने को लेकर हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की है. जिसमें कोर्ट ने कहा है कि सोना रखने की छूट के बावजूद आय का सोर्स बताना होगा.

घर में कितना सोना रख सकते हैं

कानूनी तौर पर भारत में किसी भी व्यक्ति द्वारा घर में सोना रखने की कोई अधिकतम सीमा तय नहीं है. इसका मतलब है कि आप अपनी वित्तीय क्षमता और आय के अनुसार जितना चाहे सोना रख सकते हैं, बशर्ते आपके पास उसकी खरीद के वैध दस्तावेज या आय का स्पष्ट स्रोत मौजूद हो. हालांकि, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के नियमों और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की छापेमारी या जांच के दौरान जब्ती से सुरक्षा के लिए कुछ स्पष्ट दिशा-निर्देश जरूर तय किए गए हैं.

विवाहित महिला: अगर घर में कोई शादीशुदा महिला है, तो वह बिना किसी तत्काल दस्तावेज या पूछताछ के 500 ग्राम तक सोने के आभूषण अपने पास रख सकती है.

अविवाहित महिला: परिवार की किसी अविवाहित युवती या महिला के लिए सोना रखने की लिमिट 250 ग्राम तक निर्धारित की गई है.

पुरुष विवाहित या अविवाहित: पुरुष सदस्यों के लिए यह मात्रा 100 ग्राम तय की गई है.

कब जब्त किया जा सकता है सोना

अक्सर लोगों को यह लगता है कि तय सीमा (जैसे 500 ग्राम) तक सोना होने पर आयकर विभाग कभी पूछताछ नहीं कर सकता. लेकिन समस्या तब होती है जब सोने के स्रोत पर सवाल उठता है. समस्याओं से बचने के लिए, खरीद रसीदें या बिल, विरासत संबंधी दस्तावेज, घोषित आय या बचत का प्रमाण रखना महत्वपूर्ण है. उचित दस्तावेजीकरण से आपका सोना सुरक्षित और कानूनी रूप से संरक्षित रहता है. वरना इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आपका सोना जब्त कर सकता है.

सोने की नकद खरीदारी के कड़े नियम

सोने की खरीद-फरोख्त को लेकर आयकर विभाग के सख्त नियम लागू हैं. अगर आप नकद में सोना खरीदते हैं, तो 2 लाख रुपये या उससे अधिक के नकद भुगतान पर प्रतिबंध है. 2 लाख रुपये से अधिक के लेन-देन के लिए पैन कार्ड (PAN Card) या आधार कार्ड देना अनिवार्य है और ऐसा भुगतान हमेशा डिजिटल माध्यमों या बैंक ट्रांसफर के जरिए ही किया जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें | गांव में रहने वाले लोग बिना हॉलमार्क वाले सोने-चांदी की शुद्धता कहां चेक करवा सकते हैं?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Storage Rule, Gold Storage Rule In India, Gold Investment, Gold Storage Limit, Gold Storage Limit At Home
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com