विज्ञापन

ड्रोन से रेकी कर गैंगस्टर ने उतारा मौत के घाट, मर्डर का वीडियो बनाकर किया पोस्ट, लिखा- 'ये होता है माफिया'

Drone Murder Case: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक हाई प्रोफाइल मर्डर केस ने हड़कंप मचा दिया है. अपराधियों ने पहले एक शख्स की ड्रोन और जीपीएस से रेकी की और फिर उसकी हत्या के बाद उसका वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर सनसनी फैला दी.

ड्रोन से रेकी कर गैंगस्टर ने उतारा मौत के घाट, मर्डर का वीडियो बनाकर किया पोस्ट, लिखा- 'ये होता है माफिया'
हत्या के बाद माफिया का खौफनाक कारनामा, वीडियो शेयर कर दी खुली धमकी
istockphoto

Sydney Gangland Shooting: गैंगस्टरों ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक ऐसी वारदात को अंजाम दिया, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. बदमाशों ने पहले ड्रोन से जैक च्यांग नाम के शख्स की जीपीएस डिवाइस और ड्रोन से रेकी की और फिर उसकी हत्या कर दी. हैरान करने वाली बात ये है कि, हत्या के बाद बदमाशों ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया और कैप्शन में लिखा, 'हेलो, यह अल्बानियन माफिया है...यह मिस्टर च्यांग की हत्या का वीडियो है.'

ये भी पढ़ें:-क्या फर्क है भारत और नॉर्वे के बच्चों की परवरिश में? वायरल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर छेड़ी बहस

ड्रोन से रची गई खौफनाक साजिश (Drone Surveillance and Execution)

जीपीएस डिवाइस और ड्रोन से रेकी के बाद हत्या के इस मामले ने हर किसी को हैरान कर दिया. डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, 35 साल के जैक च्यांग हाल ही में थाईलैंड से छुट्टियां मनाकर सिडनी लौटे थे. वह अपनी मां के साथ कार्लिंगफोर्ड इलाके में रहते थे. हाल ही में कार में मिली उनकी लाश ने पूरे ऑस्ट्रेलिया में संगठित अपराध यानी ऑर्गनाइज्ड क्राइम के नए तरीके को लेकर चिंता बढ़ा दी है. पुलिस भी इस केस की बर्बरता देखकर हैरान है, फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है.

ये भी पढ़ें:-VIDEO: रिजाइन देने से पहले चेक करें ये Test, पता चल जाएगी ऑफिस में आपकी असली वैल्यू

सिडनी हत्या कांड (Gangsters post murder video)

पुलिस के मुताबिक, जैक च्यांग की हत्या का खुलासा तब हुआ, जब 16 जुलाई की सुबह करीब साढ़े पांच बजे कुछ प्लंबर काम पर पहुंचे. प्लंबर ने ही सबसे पहले घर के बाहर खड़ी कार में जैक च्यांग का शव देखा था. पुलिस ने बताया कि, जैक को गोली मारी गई थी. पुलिस तब हैरान रह गई, जब उन्हें पता चला कि जैक का शव मिलने की एक रात पहले इंटरनेट पर एक ड्रोन वीडियो पोस्ट किया गया. कथित तौर पर इस वीडियो में जैक की हत्या दिखाई गई थी. वहीं न्यू साउथ वेल्स पुलिस की डिप्टी कमिश्नर माल लैन्यन ने इस घटना को चिंताजनक बताया है. अपराधियों का खुद वारदात को रिकॉर्ड करना और इंटरनेट पर पोस्ट करना पुलिस के लिए एक नई चुनौती बन चुका है. पुलिस छानबीन में पता चला कि, जैक च्यांग का आपराधिक रिकॉर्ड भी था, जिस वजह से पुलिस इसे गैंगवार मानकर चल रही है.

ये भी पढ़ें:-पोते को मिली दादा जी की 24 साल पुरानी पासबुक, SBI खाते में निकले 1 लाख रुपये, पूछा- क्या वाकई डूब गए पैसे?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Drone Video, Murder Case, Sydney, GPS Tracking, Gang Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com