Old SBI Passbook Claim: कई बार जब घर की अलमारी में कोई पुराना सामान मिलता है, तो हम लोग उसे समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन जरा सोचिए अगर वही कागज आपकी या आपके परिवार की किस्मत बदल दे तो? हाल ही में एक ऐसा ही मामला सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा में है. एक शख्स को घर की साफ-सफाई के दौरान अपने स्वर्गीय दादाजी की 20 से 24 साल पुरानी SBI पासबुक मिली है, जिसमें 1 लाख से ज्यादा की रकम होने का दावा किया गया है. अब सोशल मीडिया पर इसे लेकर एक अलग ही बहस छिड़ गई है कि, क्या यह पैसा वाकई वापस मिल सकता है या ये डूब चुका है?
ये भी पढ़ें:-किराने की दुकान में सामान खरीदते-खरीदते जीवनसाथी ढूंढ रहे हैं लोग, गुलाबी टोकरी उठाते ही मिल जाता है प्यार!
शख्स ने ऑनलाइन लोगों से मांगी सलाह (Process to claim old bank account funds)
पासबुक काफी पुरानी लग रही है. फोटो में साफ देखा जा सकता है कि, अकाउंट में 1 लाख रुपये से ज्यादा की राशि है, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगो के बीच ये खलबली मची हुई है कि, क्या इतने साल बाद भी बैंक से यह पैसा क्लेम किया जा सकता है या फिर इतने लंबे समय तक इनएक्टिव रहने के कारण बाद में बैंक ने इसे बंद कर दिया होगा? वायरल पोस्ट में यूजर ने पूछा है कि, 'क्या खाताधारक की मृत्यु हो जाने के बाद भी उस खाते से पैसे निकाले जा सकते हैं? या पैसा डूब चुका है?' शख्स ने आगे लिखा है कि, 'अगर आप बैंकिंग प्रक्रिया जानते हैं या ऐसी ही किसी स्थिति का सामना कर चुके हैं, तो कृपया कर मुझे से अपना अनुभव साझा करें. आपकी सलाह किसी परिवार को उनकी लंबे समय से भूली हुई बचत वापस पाने में मदद कर सकती है.'
A guy found a 20-24 year old SBI passbook while cleaning his house.
— Pooja. (@poojaofficial5) July 15, 2026
and what he discovered left his entire family shocked.
When he showed the passbook
to his father,
he learned that it belonged to his late grandfather.
His father admitted they had always believed the… pic.twitter.com/VZqk4C3JJQ
सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ (forgotten bank account money)
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्न X पर इस पोस्ट को शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और शेयर किया जा रहा है. पोस्ट देख चुके एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'पुरानी पासबुक का मतलब यह नहीं है कि पैसे चले गए हैं. बैंक से पता करना निश्चित रूप से फायदेमंद हो सकता है.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'अगर आपके पास भी ऐसी कोई पुरानी पासबुक है, तो सबसे पहले घबराएं नहीं और न ही उसे रद्दी समझकर फेंकें.'
ये भी पढ़ें:-VIDEO: रिजाइन देने से पहले चेक करें ये Test, पता चल जाएगी ऑफिस में आपकी असली वैल्यू
एक्सपर्ट्स की मानें तो, पैसा तब तक पूरी तरह से खत्म नहीं होता, जब तक वह अनक्लेम्ड डिपॉजिट के रूप में RBI के पास न चला जाए. तीसरे यूजर ने सलाह दी है कि, 'सबसे पहले उस बैंक की होम ब्रांच में जाएं जहां खाता खुलवाया गया था. वहां जाकर आपको संबंधित व्यक्ति का डेथ सर्टिफिकेट, अपनी आईडी प्रूफ और कानूनी वारिस होने का प्रमाण देना होगा. बैंक आपको एक क्लेम फॉर्म देगा, जिसे भरकर जमा करना होता है. अगर कोई नॉमिनी नहीं है, तो बैंक आपसे सक्सेशन सर्टिफिकेट की मांग कर सकता है.'
ये भी पढ़ें:-महंगी लाइफ़स्टाइल का सच: शोशेबाजी के चक्कर में कहीं पड़ न जाए लेने के देने, EMI के जाल पर क्यों भड़की बहस?
ये भी पढ़ें:-रूममेट ने सुई-धागे से सिल दिए अपनी ही सहेली के होंठ, आखिर क्यों दिया इस रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात को अंजाम
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं