विज्ञापन

VIDEO : करोड़ों का फ्लैट और ये हाल! नोएडा के गौर सिटी में भरभराकर छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचा परिवार

गौर सिटी फर्स्ट एवेन्यू में अचानक फ्लैट की छत का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया. प्लास्टर गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि घर में अफरा-तफरी मच गई.

छत का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिरा
  • गौर सिटी फर्स्ट एवेन्यू में एक फ्लैट की छत का प्लास्टर अचानक गिर गया, जिससे सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए.
  • फ्लैट में रहने वाली महिला ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया और बताया कि बच्चा मलबे के पास खड़ा था.
  • घटना सुबह करीब दस बजे हुई, जिसमें कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन घर में अफरा-तफरी मच गई थी.

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर करोड़ों रुपये के फ्लैट की निर्माण गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं. यहां एक फ्लैट में अचानक छत का प्लास्टर गिर गया. फ्लैट में रहने वाली महिला ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया. महिला ने बताया कि हादसे से कुछ ही देर पहले उनका बच्चा ठीक उसी जगह के पास खड़ा था. उन्होंने कहा कि अगर उस समय बच्चा वहां मौजूद होता, तो उसे गंभीर चोट लग सकती थी. ऐसे में अब सोसाइटी में रहने वाले लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

छत का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया

यह पूरा मामला बिसरख थाना क्षेत्र स्थित गौर सिटी फर्स्ट एवेन्यू का है. यहां अशोक कुमार अपने परिवार के साथ किराए पर रहते हैं. आज सुबह करीब 10:30 बजे उनकी पत्नी और बच्चे घर पर मौजूद थे. तभी अचानक फ्लैट की छत का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया. प्लास्टर गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि घर में अफरा-तफरी मच गई.

Latest and Breaking News on NDTV

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

घटना के बाद अशोक कुमार की पत्नी ने मौके का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया. वीडियो में उन्होंने बताया कि उनके फ्लैट की छत का प्लास्टर गिर गया है और जिस जगह मलबा गिरा, वहां कुछ देर पहले ही उनका बच्चा खड़ा था. महिला ने घबराए हुए स्वर में कहा कि अगर उस समय बच्चा वहां मौजूद होता, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था. वीडियो वायरल होने के बाद निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

इस पूरे मामले पर सोसाइटी के एओए अध्यक्ष संदीप पाठक ने बताया कि आज सुबह करीब 10:30 बजे डी-157 टावर के एक फ्लैट में छत का प्लास्टर गिर गया था. हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है. वहीं, सोसाइटी के निवासियों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है. उनका आरोप है कि सोसाइटी में आए दिन किसी न किसी जगह पर प्लास्टर गिरने की घटनाएं होती रहती हैं.

ये भी पढ़ें : जंतर मंतर को धरना स्थल बनाने पर दिल्ली हाई कोर्ट ने उठाया सवाल- शहर को बंधक नहीं बना सकते

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gaur City Noida, Greater Noida News, Plaster Collapse
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com