विज्ञापन

मैं बाबा टिल्लू... सड़क पर बाबा की स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, लोग बोले- यमराज से सीधी पहचान

सोशल मीडिया पर इन दिनों चलती बाइक पर एक पैर से हैंडल पकड़कर और दोनों हाथ हवा में छोड़कर स्टंट करते बाबा का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं और खूब पसंद कर रहे हैं.

मैं बाबा टिल्लू... सड़क पर बाबा की स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, लोग बोले- यमराज से सीधी पहचान
चलती बाइक पर स्टंट करता दिखा बाबा
सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जो लोगों को हैरान भी करते हैं और हंसा भी देते हैं. इन दिनों एक ऐसे ही बाबा का वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है. वीडियो में बाबा चलती बाइक पर ऐसा स्टंट करते नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर लोग दंग रह गए. हालांकि कई लोग इसे खतरनाक भी बता रहे हैं, क्योंकि सड़क पर इस तरह की स्टंटबाजी जानलेवा साबित हो सकती है.

चलती बाइक पर किया हैरान करने वाला स्टंट

जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बाबा सड़क पर बाइक चला रहे हैं. हैरानी की बात यह है कि उन्होंने बाइक का हैंडल हाथों से नहीं, बल्कि एक पैर से थाम रखा है. वहीं दोनों हाथ हवा में उठे हुए हैं. इसके बावजूद बाइक सड़क पर आराम से आगे बढ़ती नजर आ रही है. वीडियो देखकर ऐसा लगता है मानो बाबा को किसी तरह का डर नहीं है. उनका बैलेंस इतना शानदार दिखाई दे रहा है कि आसपास मौजूद लोग भी उन्हें देखकर हैरान रह जाए.

बाबा की स्टंटबाजी का राहगीरों ने बनाया वीडियो

सड़क पर मौजूद कुछ लोगों ने बाबा की इस स्टंटबाजी का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. हालांकि यह वीडियो किस जगह का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर bittu_22k नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 4.7 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं 179K से अधिक लोगों ने इसे लाइक भी किया है.

वीडियो में लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन

वीडियो पर यूजर्स के मजेदार कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि लगता है बाबा का यमराज के साथ उठना-बैठना है. दूसरे ने मजाक में लिखा कि मैं बाबा टिल्लू. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि बाबा जी की बाइक तो ऑटोमेटिक चलती है. एक अन्य यूजर ने लिखा कि शक्तियों का पूरा इस्तेमाल हो रहा है. वहीं एक बाबा ने लिखा कि बाबा अभी अपनी तपस्या में व्यस्त हैं.

ये भी पढ़ें: मरीना बीच देख खुला रह गया विदेशी ट्रैवलर का मुंह, कही ऐसी बात...VIDEO हो गया वायरल 

ये भी पढ़ें: दोस्त को नौकरी के लिए किया रेफर, कैंडिडेट फेल हुआ तो HR ने कहा- अब आपका भी होगा इंटरव्यू, पोस्ट वायरल

ये भी पढ़ें: VIDEO: धरती पर स्वर्ग का रास्ता! चीन के इस विशाल 'दरवाजे' को देख ठहर जाती हैं सांसें, आपने देखा क्या?

लेखक के बारे में
img
पुष्पेंद्र कुमार
Journalist
पुष्पेंद्र कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक जागरण के दिल्ली ब्यूरो से की. यहां उन्होंने रिपोर्टिंग और लेखन... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Road Stunt, Bike Stunt, Instagram Viral Reel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com